बर्मिंघम में शुभमन गिल का विराट कारनामा, कोहली का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त

बर्मिंघम में शुभमन गिल का विराट कारनामा, कोहली का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त

By : Rashmi Dubey
बर्मिंघम में शुभमन गिल का विराट कारनामा, कोहली का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त

??????? ???????? ???? ???? ? ????: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी बैकफुट पर ला दिया। गिल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया पहले दिन ही 300 रन के पार पहुंच गई। दूसरे दिन भी उनका बल्ला लगातार रन उगलता रहा और वो 168 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। कप्तान के रूप में गिल की यह पारी टीम को एक बड़े स्कोर की ओर ले जा रही है।

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह बर्मिंघम के मैदान पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2018 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 149 रन बनाए थे। गिल, बर्मिंघम में 150+ टेस्ट स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव भी हासिल किया है।

नंबर-4 पर चमक रहा गिल का बल्ला

साल 2020 में डेब्यू करने के बाद शुभमन गिल भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम का अहम हिस्सा बन गए हैं। शुरुआत में उन्होंने ओपनर और नंबर-3 के रूप में जिम्मेदारी संभाली, लेकिन अब विराट कोहली के संन्यास के बाद उन्हें नंबर-4 की भूमिका सौंपी गई है। इस नई जिम्मेदारी को गिल ने शानदार अंदाज़ में निभाया है। उन्होंने इस पोजीशन पर लगातार दो टेस्ट शतक लगाए हैं, जिससे यह साबित हो गया है कि वह मध्यक्रम में भी उतने ही भरोसेमंद हैं। अब तक 34 टेस्ट मैचों में शुभमन गिल 2163 रन बना चुके हैं, जिसमें 7 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। 

कप्तान गिल बने टीम इंडिया के संकटमोचन

शुभमन गिल ने पिछली टेस्ट पारी में 147 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और शतक जड़ दिया है। कप्तान बनने के बाद उनकी बल्लेबाजी में जबरदस्त आत्मविश्वास और जिम्मेदारी दिखाई दे रही है। गिल ने मुश्किल हालात में टीम की कमान संभाली और लगातार दो शतकों के जरिए साबित कर दिया कि वह टेस्ट टीम की रीढ़ बनते जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

India VS West Indies Match: कोहली की 139 रन की विस्फोटक पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

India VS West Indies Match: कोहली की 139 रन की विस्फोटक पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

विराट कोहली की नाबाद 139 रन की पारी और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, कोहली ने 15000 वनडे रन पूरे किए।

Sep 27, 2026
शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नया इतिहास रच दिया। वह 50 से ज्यादा वनडे पारियां खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका औसत 60 और स्ट्राइक रेट 100 से अधिक है।

Jul 14, 2026