शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी, मैनचेस्टर में 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी, मैनचेस्टर में 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

By : Rashmi Dubey
शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी, मैनचेस्टर में 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

????????. ??????. ???????’? ?????: ओल्ड ट्रैफर्ड की ऐतिहासिक पिच पर शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित कर दिया है। मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन कप्तान गिल ने शानदार शतक लगाकर 35 साल पुराना सूखा खत्म किया। आखिरी बार इस मैदान पर किसी भारतीय बल्लेबाज ने 1990 में शतक लगाया था, जब सचिन तेंदुलकर ने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा था। अब गिल ने उसी मैदान पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया है।

शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक

मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल ने एक यादगार पारी खेलते हुए 228वीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शानदार चौके निकले। जैसे ही उन्होंने तीन अंकों का आंकड़ा छुआ, ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने खड़े होकर भारतीय कप्तान के इस जुझारू शतक का स्वागत किया।

एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीयों की सूची में शामिल

शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट में शतक लगाकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह उनका चौथा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने एक टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब वह इस सूची में सुनील गावस्कर और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं। गावस्कर ने दो बार वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में चार-चार शतक जमाए थे, जबकि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 की टेस्ट सीरीज में यह कारनामा किया था।

कप्तान के तौर पर टेस्ट सीरीज में रचा इतिहास

शुभमन गिल अब कप्तान के रूप में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल दो दिग्गज कर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने भारत के खिलाफ कप्तानी करते हुए चार शतक लगाए थे। वहीं भारत के सुनील गावस्कर ने भी कप्तान रहते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में चार शतक जमाए थे। अब गिल भी इस ऐतिहासिक क्लब में शामिल हो चुके हैं।

संबंधित सामग्री

India VS West Indies Match: कोहली की 139 रन की विस्फोटक पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

India VS West Indies Match: कोहली की 139 रन की विस्फोटक पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

विराट कोहली की नाबाद 139 रन की पारी और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, कोहली ने 15000 वनडे रन पूरे किए।

Sep 27, 2026
Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे सीरीज का फैसला करेगा। भारत के पास 22 साल बाद इस मैदान पर जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं, इंग्लैंड भी सीरीज जीत के लिए तैयार है।

Jul 19, 2026
रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

इंग्लैंड में खेली जा रही मौजूदा सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच उनके माता-पिता लंदन पहुंच गए हैं। क्या यह रोहित का आखिरी मैच होगा?

Jul 17, 2026
गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया। शुभमन गिल की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल-वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय साझेदारी ने मैच भारत की झोली में डाल दिया।

Jul 15, 2026
शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नया इतिहास रच दिया। वह 50 से ज्यादा वनडे पारियां खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका औसत 60 और स्ट्राइक रेट 100 से अधिक है।

Jul 14, 2026