फिट होकर लौटे सूर्यकुमार यादव, एशिया कप में कप्तान के रूप में करेंगे एंट्री

फिट होकर लौटे सूर्यकुमार यादव, एशिया कप में कप्तान के रूप में करेंगे एंट्री

By : Rashmi Dubey
फिट होकर लौटे सूर्यकुमार यादव, एशिया कप में कप्तान के रूप में करेंगे एंट्री

Suryakumar Yadav To Lead India In Asia Cup 2025: भारतीय टी-20 टीम को बड़ी राहत मिली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। अब वे 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। 34 वर्षीय सूर्यकुमार 19 अगस्त को मुंबई में चयन समिति प्रमुख अजित अगरकर के साथ बैठकर टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे।

सर्जरी के बाद फिट होकर लौटे सूर्यकुमार यादव

जून 2025 में जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने लंबा रिहैब पूरा किया। उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में कड़े ट्रेनिंग सत्रों के जरिए फिटनेस हासिल की। बता दें मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह मैच फिट घोषित कर दिया।

IPL 2025 सीजन के बाद वे विशेषज्ञों से अतिरिक्त परामर्श लेने यूनाइटेड किंगडम भी गए थे। इस मुश्किल दौर के बीच सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर फैन्स को संदेश देते हुए लिखा था... “सर्जरी सफल रही, अब रिकवरी की राह पर हूं। जल्द मैदान पर वापसी करूंगा।”

IPL 2025 में बल्ले से चमके सूर्यकुमार

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में बेहतरीन फॉर्म दिखाई। उन्होंने पूरे सीजन में 717 रन ठोके थे । इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के बाद फ्रेंचाइज़ी के लिए एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इस प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट का दूसरा टॉप रन-स्कोरर बनाया, जहां वे सिर्फ गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (759 रन) से पीछे रहे।

एशिया कप में भारत का आगाज़ यूएई के खिलाफ

एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान, ओमान और UAE के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा, जबकि 19 सितंबर को भारत का सामना ओमान से होगा।

अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-4 में पहुंचते हैं, तो 21 सितंबर को दोनों टीमों के बीच एक और हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। यदि दोनों टीमें सुपर-4 में शीर्ष पर रहती हैं तो खिताबी जंग में तीसरी बार आमना-सामना हो सकता है।

संबंधित सामग्री

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले मैच का समय बदला, जानिए भारत-आयरलैंड सीरीज का नया शेड्यूल

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले मैच का समय बदला, जानिए भारत-आयरलैंड सीरीज का नया शेड्यूल

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू मैचों का समय बदल दिया गया है। जानिए नया शेड्यूल और इसके पीछे की वजह।

Jun 25, 2026
पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, आखिरी क्वार्टर में 3 गोल दागकर U-18 एशिया कप फाइनल में एंट्री

पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, आखिरी क्वार्टर में 3 गोल दागकर U-18 एशिया कप फाइनल में एंट्री

U-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आशीष तानी पुर्ति ने चार गोल दागे, जबकि आखिरी क्वार्टर में भारत ने मैच का पूरा रुख बदल दिया।

Jun 05, 2026
IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

  टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान सलमान अली आगा और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान। कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज।

Feb 14, 2026
एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, पुरानी हारों का बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, पुरानी हारों का बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम रविवार के दिन एक बार फिर मैदान में मुकाबला करने वाली है। जूनियर लेवल के पिछले तीन मैचों में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। इस बार क्या भारत पटखनी दे पाएगा।

Dec 13, 2025