एक ही मैच में दो शतक, पंत ने बनाया एशियाई विकेटकीपर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

एक ही मैच में दो शतक, पंत ने बनाया एशियाई विकेटकीपर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

By : Rashmi Dubey
एक ही मैच में दो शतक, पंत ने बनाया एशियाई विकेटकीपर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 ????-??-???? ???? ??? ??????? ????: लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। पहली पारी में 134 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया। इसी के साथ पंत SENA देशों में किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी ने भारत को मुकाबले में मज़बूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

विदेश में चमका पंत का बल्ला

लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 140 गेंदों में 118 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के जड़े। यह टेस्ट करियर का उनका 8वां शतक रहा, जिसमें से 6 उन्होंने विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनकी 5वीं और इंग्लैंड में चौथी सेंचुरी रही। इस प्रदर्शन के साथ पंत विदेशों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

एक टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बने पंत

ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाकर एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह दुनिया के केवल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई है। इससे पहले यह कारनामा 2001 में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। इसके साथ ही पंत भारत के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच में दो बार शतक का आंकड़ा छुआ है। 

एक टेस्ट में पांच शतक

लीड्स टेस्ट टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है। इस मुकाबले में अब तक भारतीय बल्लेबाज़ों की ओर से 5 शतक देखने को मिल चुके हैं। ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़ा, जबकि यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने भी शानदार सेंचुरी लगाई। यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी एक टेस्ट मैच में भारत के पांच बल्लेबाज़ों ने शतक ठोका हो। 

संबंधित सामग्री

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में भारत की 503 पर पारी घोषित; श्रीलंका को शुरुआती झटके, 8 रन पर गवांए 2 विकेट

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में भारत की 503 पर पारी घोषित; श्रीलंका को शुरुआती झटके, 8 रन पर गवांए 2 विकेट

कोलंबो टेस्ट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन पर पारी घोषित कर दी। इसके बाद श्रीलंका के 8 रन पर दो विकेट झटक लिए। जुरेल ने शतक लगाया और चोटिल पंत ने 63 रन बनाए।<br/>

Aug 24, 2026
IndVSsl 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत, पंत रिटायर्ड हर्ट

IndVSsl 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत, पंत रिटायर्ड हर्ट

भारत ने कोलंबो टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाए। जायसवाल की असिथा फर्नांडो से बहस हुई। पंत कलाई की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए और गिल ने 3 हजार टेस्ट रन पूरे किए।

Aug 23, 2026
INDvsSL: गॉल टेस्ट में भारत की मजबूत पकड़; श्रीलंका के 4 विकेट गिरे, जीत से 6 विकेट दूर

INDvsSL: गॉल टेस्ट में भारत की मजबूत पकड़; श्रीलंका के 4 विकेट गिरे, जीत से 6 विकेट दूर

श्रीलंका के गॉल में टेस्ट के चौथे दिन भारत ने श्रीलंका के 4 विकेट झटककर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने 84 रन बना लिए हैं। 288 रन और चाहिए।<br/>

Aug 18, 2026
Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास बना दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Aug 18, 2026
IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL में बड़े ट्रेड ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की तस्वीर बदल दी है। ऋषभ पंत फिर दिल्ली लौट आए हैं, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ की जर्सी में नजर आएंगे।

Jun 23, 2026