India Smash 720 in wellington test vs New Zealand

IndVSNZ Test Match: वेलिंगटन में रनों का पहाड़; भारत का विदेश में बना सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर, दूसरी पारी शुरू

वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। यह विदेश में टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। राहुल और पंत के शतकों के साथ कई रिकॉर्ड भी टूटे।

By : संजय चतुर्वेदी
IndVSNZ Test Match: वेलिंगटन में रनों का पहाड़; भारत का विदेश में बना सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर, दूसरी पारी शुरू

India Vs New Zealand Test Match First Match

क्रिकेट। वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरे दिन छकाया। बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। विदेशी जमीन पर यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रन की शतकीय पारी खेली।

एक मैच में तीन बड़े रिकॉर्ड एक साथ

इस स्कोर के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया। अब तक यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पास था, जिसने 1995 में इसी मैदान पर पांच विकेट पर 660 रन बनाकर पारी घोषित की थी। न्यूजीलैंड के धरती पर किसी भी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। पहले यह रिकॉर्ड मेजबान टीम के पास था, जिसने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 715 रन बनाए थे।

भारत ने अपने रिकॉर्ड बुक में भी यह पारी ऊंची जगह रखती है। विदेश में टीम का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 707 रन था, जो 2010 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ बना था। टेस्ट में भारत का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ऊपर सिर्फ 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ बना सात विकेट पर 759 रन और 2009 में ब्रेबोर्न में श्रीलंका के खिलाफ बना 9 विकेट पर 726 रन हैं।

700 पार करने में भारत दूसरे नंबर पर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 700 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका सात बार के साथ पहले स्थान पर है। भारत  पांच बार यह कारनामा कर चुका है और दूसरे नंबर है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज चार बार ऐसा कर चुके हैं।

साझेदारियों में भी बना इतिहास

इस पारी की सबसे खास बात हर विकेट के लिए मिली मजबूत साझेदारी रही। भारत ने पहले सातों विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। टेस्ट इतिहास में किसी टीम ने एक पारी में पहले सात विकटों के लिए ऐसा पहले कभी नहीं किया था। छक्कों की बारिश भी हुई। भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी में 14 छक्के जड़े। राजकोट में 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ लगे 18 छक्के अब भी भारत का रिकॉर्ड हैं।

डफी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाजों की इस आतिशबाजी में सबसे ज्यादा मार जैकब डफी पर पड़ी। उन्होंने 33 ओवर फेंके, 201 रन दिए और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। टेस्ट पारी में न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज के खिलाफ बने ये दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। पहले नंबर पर स्टीफन बुक हैं, जिन्होंने 1989 में ऑकलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ 229 रन दिए थे। इतना ही नहीं डफी एक और सूची में भी शामिल हो गए।

न्यूजीलैंड के गेंदबाज डफी ऐसे बॉलर बन गए हैं जिन्होंने 33 ओवकर के स्पेल में 200 से ज्यादा रन देने और 6 से ऊपर की इकोनॉमी रखने वाले वे टेस्ट इतिहास के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ 33 ओवर में 235 रन लुटाए थे।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में गिरा विकेट

वहीं, दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 60 रन बना लिए हैं। हालांकि उनका एक विकेट भी गिर गया है। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकल्स का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। फिलहाल न्यूजीलैंड 292 रन से पिछड़ रही है।

संबंधित सामग्री

एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ होने से भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026
फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला

Nov 23, 2026
Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

कैट परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी। प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। जानिए नियम और प्रतिबंधित चीजों की सूची जान लीजिए।

Nov 22, 2026