Vaibhav Suryavanshi Retained in T20 Team

Vaibhav In T20 Series: वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार, अफगानिस्तान सीरीज में बुमराह की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथी सीरीज में मौका मिला है, जबकि बुमराह की वापसी हुई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Vaibhav In T20 Series: वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार, अफगानिस्तान सीरीज में बुमराह की वापसी

Cricket News

क्रिकेट। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथी सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। संजू सैमसन और ईशान किशन को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों मैच इसी मैदान पर होंगे।

वैभव लगातार चौथी सीरीज में चुने गए

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। तीसरे टी-20 में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। वैभव अब तक 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 193 रन बना चुके हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं।

5 महीने बाद टी-20 में लौटेंगे बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को भी टीम में वापस जगह मिली है। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद टीम से बाहर थे। वह श्रीलंका दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं बने थे। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था।

जिम्बाब्वे दौरे की टीम में 8 बदलाव

अफगानिस्तान सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे वाली भारतीय टीम में आठ बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन को फिर से टीम में शामिल किया गया है। वह जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा को इस बार टीम से बाहर किया गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

चार खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर

जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये सभी खिलाड़ी चोट से वापसी कर रहे हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या को टीम में जगह नहीं मिली है। वह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर नजर रहेगी। वहीं बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026