BCCI Reaction on Mohsin Naqvi trophy row

ASIA Cup: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI का जवाब; सैकिया बोले- फर्क नहीं पड़ता

मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक रिश्ते बिगड़े हैं और टीम का फैसला देश की भावना के अनुरूप है।

By : संजय चतुर्वेदी
ASIA Cup: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI का जवाब; सैकिया बोले- फर्क नहीं पड़ता

Asia Cup 2026 Trophy row

क्रिकेट। महिला एशिया कप जीतने के बाद टीम इंडिया के एसीसी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का मामला चर्चा में है। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले पर बोर्ड का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 में पहलागाम हमले के बाद भरात और पाकिस्तान के रिश्तों में हालात काफी बदल गए हैं।

सैकिया ने बताया  क्यों नहीं ली ट्रॉफी

देवजीत सैकिया ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा क एशिया कप की ट्रॉफी अब एक विवादित मुद्दा बन चुकी है। उनके अनुसार, पहलगाम घटना के बाद परिस्थितियाँ पहल जैसी नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते पहले से खराब थे। लेकिन अप्रैल 2025 के बाद तनाव और बढ़ा। ऐसे माहौल में भारतीय सटीम पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में से एक मोहसिन  नकवी के हाथों ट्रॉफी स्वीकर नहीं कर सकती।

इतना ही नहीं उन्होंने याद दिलाया कि पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। महिला टीम ने उसी रुख को आगे बढ़ाया और एकजुट होकर ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

पिछले साल भी ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ था

बातचीत के दौरान सैकिया ने 28 सितंबर के एशिया कप फाइनल का भी जिक्र किया। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में काफी देरी हुई थी। ट्रॉफी को लेकर उस समय भी विवाद खड़ा हुआ था। सैकिया के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के बाद एशिया कप की ट्रॉफी से जुड़ा विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया।

ट्रॉफी से कोई फर्क नहीं पड़ता

बीसीसीआई सचिव ने साफ कहा है कि उनके लिए ट्रॉफी से ज्यादा टीम का प्रदर्शन मायने रखता है। उन्होंने कहा कि भारत का ध्यान अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप और आगे आने वाली बड़ी चुनौतियों पर है। सैकिया ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने शानदार खेल दिखाया और मैदान पर अपना दबदबा साबित किया। उनका कहना था कि ट्रॉफी हाथ में आई या नहीं, इससे टीम की उपलब्धि कम नहीं होती

श्रीलंका को हराकर फिर बनी एशिया चैंपियन

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रही। फाइनल में उसने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत इससे पहले 2022 में एशिया कप चैंपियन बना था। 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था। अब 2026 में जीत के साथ भारत ने फिर एशिया की चैंपियन टीम का दर्जा हासिल कर लिया है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026