टेस्ट की बादशाहत से 282 रन दूर साउथ अफ्रीका, क्या 'चोकर्स' का टैग हटाकर रचेगी इतिहास?

टेस्ट की बादशाहत से 282 रन दूर साउथ अफ्रीका, क्या 'चोकर्स' का टैग हटाकर रचेगी इतिहास?

By : Rashmi Dubey
टेस्ट की बादशाहत से 282 रन दूर साउथ अफ्रीका, क्या 'चोकर्स' का टैग हटाकर रचेगी इतिहास?

South Africa Faces A Mammoth 282-run Target: WTC Final 2025 का मुकाबला निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रनों पर सिमट गई है, जिससे साउथ अफ्रीका को खिताब जीतने के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला है। पहली पारी में सिर्फ 138 रन पर सिमट चुकी साउथ अफ्रीकी टीम के सामने यह लक्ष्य आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 74 रन की बढ़त ली थी, जिसे उसने दूसरी पारी में मजबूत करने की कोशिश की। अब खिताब तक पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका को इतिहास रचना होगा।

लॉर्ड्स पर रन चेज की राह मुश्किल

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का पीछा करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। अब तक इस ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए 147 टेस्ट मैचों में केवल 4 बार ही टीमें 200 से ज्यादा रन सफलतापूर्वक चेज कर सकी हैं। 2005 के बाद से यह कारनामा सिर्फ एक बार हुआ है। बता दें इंग्लैंड ने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 279 रनों का पीछा कर जीत दर्ज की थी। इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रनचेज 1984 में वेस्टइंडीज ने किया था। उन्होंने महज एक विकेट खोकर 344 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया था।

तीसरे दिन की पिच बल्लेबाज़ों के लिए फायदेमंद

भले ही ऑस्ट्रेलिया की मैच पर पकड़ मजबूत दिख रही हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को पूरी तरह से बाहर मान लेना जल्दबाजी होगी। आमतौर पर इंग्लिश पिचों पर तीसरा दिन बल्लेबाजों के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। मौजूदा हालात में लॉर्ड्स की पिच भी ज्यादा खराब नहीं दिख रही है। यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका के पास अभी भी लक्ष्य का पीछा करने का मौका है। 'चोकर्स' के टैग से जूझ रही यह टीम दबाव से कैसे निपटती है, यह मैच का रुख तय करेगा।

स्टार्क की जुझारू फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया स्कोर

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत लड़खड़ाने के बाद मिचेल स्टार्क ने मोर्चा संभाला। टीम 73 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी तब स्टार्क ने एलेक्स कैरी के साथ पारी को संभाला। कैरी ने 43 रन बनाए। वहीं मिचेल स्टार्क ने 136 गेंदों पर नाबाद 58 रन ठोकते हुए टीम को 207 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके साथ जोश हेजलवुड ने भी 17 रन जोड़े और आखिरी विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 59 रनों की अहम साझेदारी की।

संबंधित सामग्री

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिनकी कल्पना भी मुश्किल है। जानिए उनके 12 रिकॉर्ड जिनकी लिस्ट दी गई है।

Nov 24, 2026
ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC  से बड़ा झटका!  बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC से बड़ा झटका! बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

गेंद पर लार लगाने पर लगी रोक हटाने की भारतीय कप्तान शुभमन गिल की मांग के बावजूद आईसीसी फिलहाल अपने फैसले पर अडिग है। परिषद का इस नियम की समीक्षा करने का कोई इरादा नहीं है।

Nov 24, 2026
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ में जुटेंगी क्रिकेट और राजनीति की हस्तियां

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ में जुटेंगी क्रिकेट और राजनीति की हस्तियां

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है

Nov 23, 2026
एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ होने से भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है

Nov 23, 2026
फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला

Nov 23, 2026