14 साल वैभव सूर्यवंशी ने प्रथ्वी शॉ के बॉलरों का उड़ाया गर्दा, T-20 में जड़ा तीसरा शतक, 16 मैचो

14 साल वैभव सूर्यवंशी ने प्रथ्वी शॉ के बॉलरों का उड़ाया गर्दा, T-20 में जड़ा तीसरा शतक, 16 मैचों में बना दिया इतिहास

SMAT 2025: आईपीएल में धमाकेदार शतक लगाकर अपनी पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी आए दिन कमाल कर रहे हैं। 14 साल की उम्र में ही तीसरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

By : स्वदेश डेस्क
14 साल वैभव सूर्यवंशी ने प्रथ्वी शॉ के बॉलरों का उड़ाया गर्दा, T-20 में जड़ा तीसरा शतक, 16 मैचों में बना दिया इतिहास

नई दिल्लीः इंडियन क्रिकेट के उभरते युवा क्रिकेटरों में वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 14 साल 250 दिन की उम्र में इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। युवा क्रिकेटर वैभव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनका टी-20 क्रिकेट में यह उनका तीसरा शतक है। उन्होंने 61 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से नाबाद 108 बनाए।

दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन में महाराष्ट्र और बिहार टीम का T-20 मैच खेला जा रहा है। इस दौरान बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए वैभव ने प्रथ्वी शॉ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा है। उनकी पारी के दम पर बिहार ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 बनाए। इसका साथ यह उनका टी-20 में तीसरा शतक है।

तीन शतक जड़ने वाले पहले किशोर बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी इस शतक के बाद वह दुनिया के पहले ऐसे टीनेजर बन गए हैं, जिन्होंने महज 14 साल की उम्र में तीन टी-20 शतक जड़े हों। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अभी तक 16 ही टी-20 मैच खेले हैं। फिलहाल वह ऐसा युवा बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने SMAT में 14 साल 250 दिन की उम्र में शतक लगाया हो।

महाराष्ट्र के गेंदबाजों का उड़ाया गर्दा

SMAT के पहले तीन मैचों में सफल नहीं हो पाए थे। इन पारियों में वह 14, 13 और 5 रन बनाकर आउट ह गए थे। हालांकि चौथे मैच में उन्होंने कोई गलती नहीं की गेंदबाजी को समझते हुए शतक लगाने में सफल रहे। वैभव ने प्रथ्वी शॉ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम के गेंदबाजों की गजब क्लास लगाई। उन्होंने बॉलरों का गर्दा उड़ाते हुए मजह 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस बार संयम से खेलते हुए उन्होंने 34 गेंदों में अपने 50 पूरे किए थे। उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद में चौका जड़ते हुए शतक पूरा किया।


गिरते विकेट के बीच संभाला मोर्चा

मैच में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का चयन किया और बिहार को खेलने का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने 20 ओवर में 176 रन ठोक दिए। इसमें वैभव की भूमिका खास रही। जहां बिहार के पहले 2 विकेट महज 31 रन के स्कोर पर गिए गए थे। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे और 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद वैभव ने पूरी पारी को संभाला और शानदार शतक जड़ा।

इन मैचों में लगाए शतक

वैभव ने क्रिकेट की शुरूआत आईपीएल 2025 से की थी। जहां उन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपना पहला शतक लगाकर कमाल कर दिया था। इसके बाद एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ भी शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 144 रन ठोके थे। बता दें कि यह उनका अब तक का हाईएस्ट स्कोर है। वहीं, अब महाराष्ट्र के खिलाफ शतक जड़ा है।

संबंधित सामग्री

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026
Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला। इसके पीछे उठते सवालों का हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।

Sep 18, 2026
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। 15 साल 157 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाकर उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Aug 31, 2026
वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस के लिए क्यों अहम है जिम्बाब्वे दौरा? टीम इंडिया की नजर सीरीज में वापसी पर

वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस के लिए क्यों अहम है जिम्बाब्वे दौरा? टीम इंडिया की नजर सीरीज में वापसी पर

इंग्लैंड दौरे की निराशा के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जानिए पूरा शेड्यूल और क्यों वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें।

Jul 20, 2026