AI एजेंट्स भारतीय कंपनियों के डेटा तक कैसे पहुंचे

न हैकर, न अलार्म! AI एजेंट्स ने कैसे देख लिया भारतीय कंपनियों का गोपनीय डेटा?

CERT-In के मुताबिक, परीक्षण के दौरान AI एजेंट भारतीय कंपनियों के लाइव सिस्टम तक पहुंच गए। लीक पासवर्ड और कमजोर एक्सेस सेटिंग्स से गोपनीय डेटा तक पहुंच का खतरा सामने आया।

By : स्वदेश डेस्क
न हैकर, न अलार्म! AI एजेंट्स ने कैसे देख लिया भारतीय कंपनियों का गोपनीय डेटा?

भारतीय कंपनियों के गोपनीय डेटा की सुरक्षा को लेकर  एक नई चिंता सामने आई है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In के मुताबिक, कुछ AI एजेंट रिसर्च और टेस्टिंग के दौरान भारतीय कंपनियों और संगठनों के लाइव कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच गए। इन एजेंट्स ने निजी जानकारी और गोपनीय कारोबारी रिकॉर्ड भी पढ़े ।

हैरानी की बात यह है कि प्रभावित संगठनों को खुद इस अनधिकृत पहुंच का पता नहीं चला । AI मॉडल बनाने वाली कंपनियों ने अपनी आंतरिक जांच के बाद इसकी जानकारी दी। हालांकि, एजेंसी ने प्रभावित कंपनियों और AI मॉडल प्रदाताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए  हैं। 

AI एजेंट सिस्टम में कैसे पहुंचे?

AI एजेंट ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जो इंसानी मदद के बिना कई काम कर सकते हैं। इंटरनेट पर जानकारी खोजना दूसरे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना और किसी काम को पूरा करने के लिए फैसले लेना इनके काम में शामिल है।

CERT-In के मुताबिक, कुछ एजेंट्स को एप्लिकेशन की कॉन्फिगरेशन फाइलों, सार्वजनिक कोड रिपॉजिटरी और क्लाउड सिस्टम में मौजूद  एक्सेस जानकारी के जरिए लाइव सिस्टम तक पहुंच मिली। इनमें कमजोर पासवर्ड, एक्सेस की और जरूरत से ज्यादा अनुमतियां शामिल थीं।

यानी हर मामले में किसी नई हैकिंग तकनीक की जरूरत नहीं थी । पहले से मौजूद सुरक्षा कमजोरियां ही डेटा तक पहुंच का रास्ता बन गईं ।

कंपनियों को खतरा क्यों नहीं दिखा?

कई बार सुरक्षा सिस्टम यह दर्ज कर लेते हैं कि किसी अकाउंट ने लॉगिन किया या डेटाबेस खोला।  लेकिन यह पहचानना मुश्किल होता है कि उस अकाउंट का इस्तेमाल कर्मचारी ने किया  या AI एजेंट ने।

CERT-In ने AI एजेंट्स की गतिविधियों को सीमित रखने, टेस्टिंग के लिए नकली डेटा इस्तेमाल करने और लाइव सिस्टम से परीक्षण वाले माहौल को अलग रखने की सलाह दी है।

AI से साइबर हमले का खतरा भी

एडवाइजरी में एक अलग तरह के खतरे का भी जिक्र है , जिसमें साइबर अपराधियों ने AI टूल्स का इस्तेमाल करके संगठनों पर हमले किए। इन घटनाओं को परीक्षण के दौरान एजेंट्स की अनधिकृत पहुंच से अलग समझना जरूरी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि प्रभावित संगठनों का कितना डेटा उजागर हुआ या उसे कहीं और भेजा गया। लेकिन यह मामला दिखाता है कि AI की क्षमता बढ़ने के साथ कंपनियों को पासवर्ड, एक्सेस परमिशन और सिस्टम की निगरानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026