CNAP Service: अब कॉल करने वाले का नाम दिखेगा

1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान नंबर से कॉल करने वाले का नाम, क्या Truecaller की जरूरत होगी? समझिए CNAP सर्विस

1 नवंबर से भारत में CNAP सर्विस शुरू होने जा रही है। अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाई देगा। जानिए यह कैसे काम करेगी।

By : स्वदेश डेस्क
1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान नंबर से कॉल करने वाले का नाम, क्या Truecaller की जरूरत होगी? समझिए CNAP सर्विस

टेक डेस्कः अब अनजान नंबर से फोन आने पर भी आपको पता चल सकेगा कि कॉल किसके नाम पर रजिस्टर्ड है । केंद्र सरकार 1 नवंबर 2026 से मोबाइल फोन पर Calling Name Presentation (CNAP) सर्विस शुरू करने जा रही है, दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह सुविधा लागू करने के निर्देश दिए हैं।  खास बात यह है कि इसके लिए न कोई ऐप डाउनलोड करना होगा और न ही अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

क्या है CNAP और कैसे काम करेगी?

CNAP यानी Calling Name Presentation एक ऐसी सुविधा है. जो फोन आने पर कॉल करने वाले का नाम और नंबर स्क्रीन पर दिखाएगी। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रखेंगी, जब किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, तो सामने वाले टेलीकॉम ऑपरेटर के रिकॉर्ड से नाम लेकर फोन की स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

इसमें तीन स्थितियां होंगी अगर

  • नंबर सेव है: फोन में सेव किया गया नाम दिखाई देगा।

  • अनजान भारतीय नंबर: टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाई देगा।

  • विदेशी नंबर: स्क्रीन पर 'International Call' लिखा आएगा।

क्या Truecaller की जरूरत खत्म हो जाएगी?

CNAP के आने से Truecaller जैसे ऐप पर निर्भरता कम हो सकती है । हालांकि दोनों में अंतर है CNAP टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक रिकॉर्ड से नाम दिखाएगी, जबकि Truecaller अपनी अलग पहचान प्रणाली का इस्तेमाल करता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि CNAP में दिखने वाला नाम जरूरी नहीं कि फोन इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का ही हो।  अगर सिम किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है, तो उसी का नाम दिखाई दे सकता है ।

किन लोगों को मिलेगी यह सुविधा?

शुरुआत में CNAP की सुविधा 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी। 2G, 3G और लैंडलाइन पर इसे लागू करने का फैसला बाद में होगा । जिन लोगों ने CLIR सुविधा यानी अपना कॉलर नंबर और पहचान छिपाने का विकल्प लिया है उनका नाम नहीं दिखाया जाएगा। वहीं बिजनेस और बल्क कनेक्शन वाले ग्राहक जरूरी दस्तावेजों के आधार पर अपना रजिस्टर्ड ब्रांड या कारोबारी नाम दिखा सकेंगे ।

क्या आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी?

दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि कॉल खत्म होने के बाद नाम की जानकारी सिस्टम में सुरक्षित न रखी जाए । इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम करने होंगे। CNAP से जुड़ी शिकायतों के लिए भी टेलीकॉम कंपनियों को व्यवस्था करनी होगी।

इस सुविधा से अनजान नंबरों की पहचान करना आसान हो सकता है. लेकिन इसे पूरी तरह ठगी रोकने वाला सिस्टम नहीं समझना चाहिए। कॉल करने वाले का नाम दिखने के बावजूद किसी अनजान व्यक्ति को OTP  बैंक की जानकारी या निजी दस्तावेज देना सुरक्षित नहीं है।

संबंधित सामग्री

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम में 1,16,946 घोषित विदेशी नागरिकों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर चिंता जताई। हमीदा बेगम की रिहाई याचिका भी खारिज की।

Nov 15, 2026
एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली में 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन किया गया। छह घंटे चली सर्जरी में 30 से अधिक विशेषज्ञ शामिल रहे।

Nov 15, 2026
पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तानी सेना में 8 साल नौकरी करने वाला रहमान गुल अब BLA का कमांडर-इन-चीफ बना है। मजीद ब्रिगेड से जुड़ा रहा यह कमांडर 2025 में मौत की खबरों के कारण भी चर्चा में था।

Nov 15, 2026
छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

CRPF ने छत्तीसगढ़ के सुकमा से 1,000 से ज्यादा जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी है। नक्सल विरोधी मोर्चे से पहली पूरी बटालियन हटाने के पीछे क्या वजह है?

Nov 15, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026