NJIT अवॉर्ड्स: 3 भारतीय मूल के विद्वानों को सम्मान

अमेरिका में भारतीय मूल के विद्वानों को मिला NJIT का प्रतिष्ठित अवॉर्ड

अमेरिका के NJIT ने 2026 Nexus of Excellence Awards में तीन भारत में जन्मे विद्वानों को सम्मानित किया। जानिए अशिष बोर्गोंकर, अरीत्र दासगुप्ता और शाहिद अकबर को किस उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार।

By : स्वदेश डेस्क
अमेरिका में भारतीय मूल के विद्वानों को मिला NJIT का प्रतिष्ठित अवॉर्ड

अमेरिका के न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NJIT) ने अपने 2026 Nexus of Excellence Awards में तीन भारत में जन्मे विद्वानों को सम्मानित किया है। अरीत्र दासगुप्ता, अशिष बोर्गोंकर और शाहिद अकबर को शिक्षण और शिक्षा में योगदान के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिले।

विश्वविद्यालय ने 14 अक्टूबर को आयोजित समारोह में शिक्षण, शोध, मार्गदर्शन और सामुदायिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

अशिष बोर्गोंकर को दो श्रेणियों में पहचान

NJIT के स्कूल ऑफ एप्लाइड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एसोसिएट प्रोफेसर  अशिष बोर्गोंकर को Master Teacher का सम्मान मिला।  यह विश्वविद्यालय का शिक्षण क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है । उन्हें शिक्षा में नवाचार के लिए भी पुरस्कार दिया गया।

बोर्गोंकर Newark College of Engineering के Grand Challenges Scholars Program के संस्थापक निदेशक भी हैं।  उनके काम में शिक्षण के नए तरीके विकसित करना और विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाना शामिल है। 

डेटा विजुअलाइजेशन और मटेरियल साइंस में योगदान

अरीत्र दासगुप्ता  को ग्रेजुएट स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। वह NJIT के डेटा साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं । उनका शोध डेटा को समझने और प्रस्तुत करने की ऐसी तकनीकों पर केंद्रित है, जिनसे लोग जटिल जानकारियों को बेहतर ढंग से समझ सकें। 

वहीं, जम्मू-कश्मीर से जुड़े शाहिद अकबर को Excellence in Instruction by Teaching Assistants पुरस्कार मिला, वह NJIT में पीएचडी के तीसरे वर्ष के शोधार्थी हैं। उनका शोध बहुउपयोगी पदार्थों और उनके गुणों के अध्ययन पर केंद्रित है। इन तीनों की उपलब्धियां उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भारतीय मूल के विद्वानों के योगदान को रेखांकित करती हैं।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026