राजेश अंबाती बने Apple में इंजीनियरिंग VP

भारतीय मूल के राजेश अंबाती को Apple में बड़ी जिम्मेदारी, बने इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष

भारतीय मूल के इंजीनियर राजेश अंबाती को Apple में इंजीनियरिंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जानिए उनके करियर, पढ़ाई और कंपनी में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में।

By : स्वदेश डेस्क
भारतीय मूल के राजेश अंबाती को Apple में बड़ी जिम्मेदारी, बने इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष

भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश अंबाती को Apple में इंजीनियरिंग का  वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। वह करीब 17 साल से कंपनी में काम कर रहे हैं।  उनकी पदोन्नति Apple में वरिष्ठ पदों पर हुए बदलावों का हिस्सा है, उनके साथ लुई सांगुइनेटी और डेरेक शेफर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजेश अंबाती का काम उन तकनीकों से जुड़ा है जिनकी मदद से iPhone और Apple के दूसरे डिवाइस मोबाइल नेटवर्क, वायरलेस कनेक्शन और सैटेलाइट सेवाओं से जुड़ते हैं ।

Apple में कैसा रहा उनका सफर?

राजेश अंबाती अक्टूबर 2009 में Apple से जुड़े थे। इससे पहले वह करीब सात साल तक Motorola में इंजीनियरिंग मैनेजर के रूप में काम कर चुके थे।  Apple में शुरुआत उन्होंने सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मैनेजर के तौर पर की थी । अक्टूबर 2014 में उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का डायरेक्टर बनाया गया। इसके बाद अक्टूबर 2019 में वह सीनियर डायरेक्टर बने।

उपाध्यक्ष बनने से पहले वह कंपनी में कनेक्टिविटी, मोबाइल नेटवर्क और सैटेलाइट से जुड़े सॉफ्टवेयर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  उनके काम में सॉफ्टवेयर तैयार करने, उसकी जांच करने और अलग-अलग नेटवर्क पर उसकी विश्वसनीयता बनाए रखने जैसे काम शामिल हैं ।

कहां से की पढ़ाई?

राजेश अंबाती ने अमेरिका के स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है । उन्होंने स्टैनफोर्ड कंटीन्यूइंग स्टडीज के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस से जुड़े विषयों की पढ़ाई भी की है।  इसके अलावा, उन्होंने रटगर्स बिजनेस स्कूल में मैनेजमेंट रणनीति का अध्ययन किया है।

उनकी नई जिम्मेदारी Apple के उन तकनीकी कामों से जुड़ी है जो कंपनी के डिवाइसों को मोबाइल नेटवर्क और दूसरी कनेक्टिविटी सेवाओं से जोड़ने में मदद करते हैं।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026