'टेढ़े' मुख्यमंत्री की साफगोई: इंदौर का कोई प्रभारी मंत्री नहीं, मुख्य सचिव की जगह वल्लभ भवन

'टेढ़े' मुख्यमंत्री की साफगोई: इंदौर का कोई प्रभारी मंत्री नहीं, मुख्य सचिव की जगह वल्लभ भवन

अनुराग उपाध्याय

By : Swadesh Bhopal
'टेढ़े' मुख्यमंत्री की साफगोई: इंदौर का कोई प्रभारी मंत्री नहीं, मुख्य सचिव की जगह वल्लभ भवन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आदमी थोड़े 'टेढ़े' हैं। इसलिए बहुत सारी बातें वे इशारे इशारे में कह देते हैं और जब कोई इशारा नहीं समझ पाए तो उसे स्पष्ट समझा भी देते हैं। मोहन यादव साफ़ कहते हैं मैं इंदौर का प्रभारी मंत्री नहीं हूँ। इंदौर खाली है। मुख्यमंत्री बड़ी ही साफगोई से यह भी जाता देते हैं कि मुख्यसचिव की जगह वल्लभ भवन में है। यादव की इन बातों के कई मायने निकाले जा सकते हैं। लेकिन अपने दो साल के कार्यकाल में वे बिना लागलपेट अपनी बात कहते नजर आए हैं।

कई मर्तबा मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव अनुराग जैन के संबंधों को लेकर भाति भांति की चर्चा होती है। मुख्यमंत्री के दो साल पूरे होने पर भोपाल में यादव ने अपनी उपलब्धिया गिनवाई। इस दौरान मुख्यसचिव उनके साथ नहीं थे। मुख्यसचिव की जगह एसीएस नीरज मंडलोई उनके साथ नजर आए तो ऐसे में सवाल भी वाजिब था कि मुख्यसचिव अनुराग जैन कहां हैं? इस पर यादव ने स्पष्ट किया थोड़ा मेरे स्वभाव में 'टेढ़ापन' है। मैं कहता हूं कि भाई जरूरी थोड़ी कि मैं जहां बैठूं वहां सीएस बैठे। सीएस वल्लभभवन बैठे हैं। मुझे जहां बैठना मैं बैठा हूं। आप चिंता मत करो आगे देखो।

 इंदौर के प्रभारी मंत्री नहीं हैं मुख्यमंत्री

मोहन यादव की बात से साफ कर दिया कि वे अपने हिसाब से अब सभी चीजों को व्यवस्थित कर रहे हैं। उनकी यह बात अफसरशाही के लिए भी साफ सन्देश है। अब कोई इसके कितने भी अर्थ तलाशता रहे। अब तक यह माना जाता रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री नहीं हैं। इस मसले पर भी मोहन यादव ने अपने ही अंदाज में बताया कि मैं इंदौर का प्रभारी मंत्री नहीं हूं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री प्रदेश में जिलों के कार्य का विभाजन मंत्रियों के बीच करता है, तो एक जिला खाली रख दिया तो इंदौर खाली है। वहां का प्रभारी मंत्री मैं नहीं हूं। काम का बंटवारा कर दिया। तो उसमें इंदौर छोड़ दिया। आप समझिये मेरे घर में चार कमरे हैं। तीन में मैंने कोई व्यवस्था के आधार पर आय के लिए किराएदार रख दिए। तो चौथा कमरा हमारा हो गया तो मैं किराएदार थोड़ी हो गया वहां पे। थोड़ा खाली रख लिया उसको कोई चिंता मत करो। उन्होंने कहा यह मेरे को मालूम नहीं आप किस संदर्भ में पूछ रहे हैं।

वैसे आपको बता दें, यह माना जाता है कि इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सबसे बड़े नेता हैं और उन्हें वहां का प्रभारी मंत्री बनाया जाना था। लेकिन मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर को अपने पास रख लिया है। इन बातों और राजनैतिक वीथिकाओं की चर्चाओं पर अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विराम लगा दिया है। वहीं यादव के करीबी बताते हैं कि वे उज्जैन के हैं इंदौर से उनका गहरा जुड़ाव है। इसलिए उनका इंदौर आना जाना लगा रहता है इसका अर्थ यह नहीं कि वे इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026