कॉकरोच जनता पार्टी की विवादास्पद भूमिका

कॉकरोच प्रसंग: सत्ता का आसमानी सुल्तानी सपना

डॉ अजय खेमरिया

By : स्वदेश डेस्क
कॉकरोच प्रसंग: सत्ता का आसमानी सुल्तानी सपना

यह सही है कि प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक होना सरकार की अक्षम्य लापरवाही है।युवा मन का आक्रोश स्वाभाविक है और सरकार को इस आक्रोश से गूंथे सवालों की जबाबदेही लेनी ही होगी।लेकिन सवाल जो इससे भी बढ़ा है वह एंटी करप्शन की खोल में खड़ीं  एंटी इंडिया फोर्सेज का है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के मुह से निकले कॉकरोच शब्द को जिस तरह से युवा और तथा कथित जेन जी के आंदोलन का आधार बनाया जा रहा है ,वह केवल एक परीक्षा व्यवस्था भर का सवाल नही रह गया है।कभी इसी पृष्ठभूमि और ऐसे ही चेहरों ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नैरेटिव गढ़कर दिल्ली और पंजाब में सत्ता का राज्यारोहण कर लिया था जिस करप्शन के विरुद्ध अन्ना आंदोलन खड़ा हुआ उसी आंदोलन के झंडाबरदारों से तिहाड़ की जेल भरते हुए देश देख चुका है।

कमोबेश कोकरोच जनता पार्टी भी केजरीवाल मॉडल 02 ही नजर आता है।इस आभासी पार्टी के समर्थन में आज पूरा लेफ्ट इकोसिस्टम खड़ा नजर आया।आम आदमी पार्टी के वालंटियर एक्टिव दिखे।सीपीआई, सीपीएम के नेता दिखे।आरजेडी के राजसभा सांसद ने अपने नाम से हॉल बुक कराया है।सोशल मीडिया पर वो पूरी जमात सप्ताह भर से शोर मचाये हुए है जो राष्ट्रीय विचारों की पत्रकारिता को गोदी मीडिया के पदक बांटने की यूनिवर्सिटी खोलकर बैठे हैं।हर चुनाव में ये सोशल मीडिया के स्वयंभू पत्रकार मुह की खाते जा रहे हैं।इस सम्मिलित इकोचैंबर को ध्यान से देखें तो यह चुनावी राजनीति में जनता से खारिज किये जा रहे झुंड से कम नही है।

नीतिगत मोर्चे पर अपनी वैकल्पिक राजनीतिक स्वीकार्यता में सतत शिकस्त खाते इस झुंड ने अब किसी आसमानी सुल्तानी की तरह यह सोच लिया है कि आसमान से ही चमत्कार के लिए अब कोई आएगा और भाजपा को हराकर विपक्ष को सत्ता सौंप देगा।कॉकरोच जनता पार्टी इसी आसमानी इंतजार का एक नमूना है।जबसे पड़ोस के देशों में जेन जी नामकी छड़ी घूमी हैं तभी से विपक्ष को संसद और लोककल्याण मार्ग पर सपने में भी आंदोलनजीवी वह सब करते नजर आते हैं जो ढाका ,काठमांडू और कोलंबो में देखा गया है।यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया ने यह नही कहा कि युवाओं के लिए उनका रोडमैप क्या है?आमआदमी पार्टी और सीजेपी की टूल कीट एक समान नजर आती है क्योंकि यह आंदोलन भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफ़े की एकमेव मांग पर टिका है। राहुल गांधी से लेकर सोनम वांगचुक और पत्रकारिता के चिन्हित चेहरों को ध्यान से देखें तो समझ आ जाता है कि टूल किट का कमांड सेंटर कहां है।

पुनश्च:संविधान की किताब लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ भी हवाई अड्डे से बाहर निकले हैं यही किताब लेकर राहुल गांधी भी मोहब्बत की दुकान खोलने निकलें थे।इस किताब की प्रेरणा लाल किताब में छिपी है जो भारत में कभी मैग्सेसे कभी नोबेल कभी बुकर जैसे पुरुस्कार देकर केजरीवाल, सिसोदिया जैसे चेहरे खड़े करती है।कभी हर्ष मन्दर और मेघा पाटकर को सर्वहारा का मसीहा बनाते हैं। भारत ने अपने आधुनिक लोकतांत्रिक इतिहास में सब कुछ स्वीकार किया है लेकिन एंटी इंडिया फोर्सेज को नही।जेन जी  एक बार  व्यवस्था से नाराज हो सकता है लेकिन भारत से नही।कोकरोच भारत के संस्थागत और ऐतिहासिक लोकतंत्र के साथ प्रतीकात्मक मजाक भी है इसे देश समझ रहा है।

 

डॉ अजय खेमरिया

 

संबंधित सामग्री

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP छोड़ दी है। दोनों के अमित शाह की चंडीगढ़ रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Nov 01, 2026
पंजाब चुनाव 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे; जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे; जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भगवंत मान धूरी से और जेल में बंद संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से लड़ेंगे चुनाव।

Oct 31, 2026
Delhi CJP Protest: दिल्ली CJP प्रदर्शन, केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

Delhi CJP Protest: दिल्ली CJP प्रदर्शन, केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले मध्य प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।

Oct 10, 2026
CJP में पहली बार फूट! मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाया CJP-D, AAP के कथित प्रभाव पर उठाए सवाल

CJP में पहली बार फूट! मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाया CJP-D, AAP के कथित प्रभाव पर उठाए सवाल

CJP में पहली बार संगठनात्मक फूट सामने आई है। मनीष ब्रह्मभट्ट ने CJP-D बनाया और AAP के कथित प्रभाव समेत नेतृत्व पर कई आरोप लगाए।<br/>

Sep 04, 2026
पंजाब में अनाज घोटाले की गूंज

पंजाब में अनाज घोटाले की गूंज

पंजाब में अनाज घोटाले का मामला गरमाया, व्हिसल ब्लोअर गुरप्रीत सिंह के अनुसार राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटाले हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार पर जनता का भरोसा कम होता जा रहा है।

Sep 02, 2026