ECI SIR Draft Roll:आज तीन राज्यों की आएंगी वोटर लिस्ट,MP-CG और केरल में आएगा ड्राफ्ट

ECI SIR Draft Roll:आज तीन राज्यों की आएंगी वोटर लिस्ट,MP-CG और केरल में आएगा ड्राफ्ट

By : Swadesh Bhopal
ECI SIR Draft Roll:आज तीन राज्यों की आएंगी वोटर लिस्ट,MP-CG और केरल में आएगा ड्राफ्ट

चुनाव आयोग मंगलवार को तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची (मसौदा रोल) जारी करने वाला है। ये सूची उन मतदाताओं की संभावित जानकारी दिखाती है, जिनके नाम संभावित रूप से अंतिम सूची में आएंगे।

चुनाव आयोग इन तीनों राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से कर रहा था, और अब यह काम पूरा हो चुका है। इसी श्रंखला में आज सुबह ड्राफ्ट वोटर रोल जारी किया जाएगा, ताकि मतदाता अपनी जानकारी स्वयं जांच सकें और जरूरत पड़ने पर सुधार की मांग कर सकें।

ड्राफ्ट रोल में क्या मिलेगा?

ड्राफ्ट मतदाता सूची में आपको

अपना नाम

पता

मतदाता पहचान

यदि आपने कहीं और पंजीकरण कराया है

या यदि मृतक/पलायन कर चुका व्यक्ति सूची में दिखाई दे रहा है

इन सभी जानकारी की संभावित प्रविष्टियाँ देखने को मिलेंगी।

चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी सीईओ (CEO) और डीईओ (DEO) संबंधित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी यह ड्राफ्ट सूची उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, यह मसौदा सूची सीईओ और डीईओ की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी अपलोड कर दी जाएगी, जिससे आम मतदाता इसे आसानी से जांच सके।

डेडलाइन को बढ़ाया जा चुका है

मतदाता सूची की पूरी प्रक्रिया पहले 30 नवंबर तक पूरी होने वाली थी। लेकिन चुनाव आयोग ने दो बार डेडलाइन बढ़ाई है। पहली बार 30 नवंबर को 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि बढ़ाई गई। यह अवधि पहले 11 दिसंबर तक थी, फिर इसे आगे बढ़ाया गया और अब ड्राफ्ट रोल जारी होने की स्थिति में है।

जाने आगे क्या होगा?

मतदाता सूची का यह ड्राफ्ट रोल एक अंतिम सूची नहीं है। जब यह जारी होगा, तब मतदाता स्वयं अपनी जानकारी जांच सकते हैं और यदि कहीं सुधार की जरूरत महसूस हो, तो आयोग को आपत्ति/सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।इसके बाद उन आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार होगी, जो आने वाले चुनाव के लिए उपयोग की जाएगी।मतदाता सूची का यह गहन पुनरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे और चुनाव प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

संबंधित सामग्री

SIR Voter List Name Add: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट से छूटे नाम जुड़ेंगे, घर घर पहुंचे रहे BLO, ऐसे करें आवेदन

SIR Voter List Name Add: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट से छूटे नाम जुड़ेंगे, घर घर पहुंचे रहे BLO, ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग के निर्देश पर वोटर लिस्ट से छूटे नाम और नए युवा मतदाता जोड़ने का विशेष अभियान चल रहा है। बीएलओ घर घर जा कर जानकारी जुटा रहे हैं। घर बैठे भी आवेदन कर सकतेह हैं।

Oct 12, 2026
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईओ ऑफिस घेराव की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

Sep 28, 2026
MP Nikay Panchayat Chunav: MP निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, हुई सूची जारी 

MP Nikay Panchayat Chunav: MP निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, हुई सूची जारी 

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भर के सभी जिलों के लिए संशोधित एवं अंतिम मतदाता सूची का...

Aug 02, 2026
छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 1.87 करोड़ मतदाता, 2.34 लाख वोटर बढ़े तो 1.08 के कटे नाम

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 1.87 करोड़ मतदाता, 2.34 लाख वोटर बढ़े तो 1.08 के कटे नाम

SIR के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या 1.87 करोड़ पहुंची। 2.34 लाख नए नाम जुड़े, 1.08 लाख हटे, रायपुर में 30 हजार नाम कटे।

Feb 21, 2026
MP में जारी हुई SIR ड्राफ्ट लिस्ट, 42. 74 लाख वोटरों के नाम, कैसे देखें अपना नाम

MP में जारी हुई SIR ड्राफ्ट लिस्ट, 42. 74 लाख वोटरों के नाम, कैसे देखें अपना नाम

मध्य प्रदेश में एसआईआर की पहली प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 दिसंबर के दिन वोटर ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें प्रदेश में 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट गए हैं।

Dec 23, 2025