Gujarat Kevadia to Ekta Nagar Transformation Story

संस्मरण: सरदार सरोवर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक... कैसे बदली केवड़िया की तस्वीर?

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 के लिए गुजरात के केवड़िया यानी एकता नगर पहुंचने पर लेखिका ने देखा कैसे बदल गई इस छोटे से शहर की पूरी तस्वीर।

By : स्वदेश डेस्क
संस्मरण: सरदार सरोवर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक... कैसे बदली केवड़िया की तस्वीर?

Gujarat Ekta nagar Host Film Festival

अनिता चौधरी.स्वदेश

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2026 के लिए जब मैं गुजरात के केवड़िया (अब एकता नगर) पहुंचती हूं तो यहाँ के बदले स्वरूप को देखकर मेरी आँखें ठिठक जाती हैं. यह बदलाव केवल इमारतों का नहीं, बल्कि आर्थिक समावेश और दूरदर्शी सोच का जीवंत उदाहरण नजर आता है.

मुझे केवड़िया की वे पुरानी और टूटी सड़कें एवं कच्चे मकान याद आते हैं, जहाँ कभी पहुँचना भी दूभर था। कभी नर्मदा का यह किनारा नकारात्मक राजनीति और विस्थापन के गलत विमर्श में उलझा हुआ था, लेकिन आज यहां परिदृश्य बदला हुआ है. कहते है ना, जहाँ सोच बड़ी होती है, वहाँ तस्वीर अपने आप बदलने लगती है. केवड़िया इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है.

आज जब मैं देखती हूं तो नजर आता है कि नर्मदा की धारा और पहाड़ वही हैं, सरदार सरोवर बांध भी उसी मजबूती से खड़ा है, लेकिन इसके मुहाने पर बसा यह शहर अब देश का सबसे चर्चित पर्यटन केंद्र बन चुका है. इस परिवर्तन का विशाल प्रतीक है सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’. वैसे तो साल 2014 के बाद से ही देश की सोच बदलने लगी थी लेकिन 2018 में इस प्रतिमा के लोकार्पण के बाद से तो ऐसा लगता है कि केवड़िया ही बदलते भारत की पहचान का प्रतिनिधित्व करता हुआ दिखाई दे रहा है. 

करीब 56 वर्ग किलोमीटर में फैले 90 गाँवों तक आज विकास की बयार पहुँच चुकी है. यहाँ जंगल सफारी, आरोग्य वन, वैली ऑफ फ्लॉवर्स, एकता क्रूज और हरित रेलवे स्टेशन जैसे अनगिनत आकर्षण के केंद्र विकसित हो चुके हैं. सबसे सुखद पहलू स्थानीय जनजातीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं का सशक्तिकरण होना है. जिन्हें कभी विकास के विरोध में सड़कों पर उतारा जाता था, आज वही आदिवासी महिलाएँ पिंक ई-रिक्शा, हस्तशिल्प और फूड सेंटर्स के ज़रिए आत्मनिर्भर बनकर इस समावेशी विकास की रीढ़ बन रही हैं.

इसी बदली हुई पहचान का एक ऐतिहासिक अध्याय 22 सितंबर 2026 को लिखा जा रहा है. 1954 से शुरू हुए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ के 72वें संस्करण का आयोजन दिल्ली से बाहर पहली बार एकता नगर में हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहाँ भारतीय सिनेमा की विविधता और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करेंगी.

यह सब देखने के बाद मैं कह सकती हूं कि जिस शहर की पहचान ही ‘एकता’ हो, वहाँ देशभर के भाषाई और सांस्कृतिक सिनेमा का संगम होते देखना एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है. एक तरफ नर्मदा का प्रवाह, सामने सरदार पटेल की विराट प्रतिमा और उसी आँगन में भारतीय सिनेमा का महाकुंभ, केवड़िया का यह सफर केवल एक शहर का विकास नहीं, बल्कि नए और तेजी से विकसित होते भारत के सामर्थ्य की गाथा भी कहता है।

(लेखिका स्वदेश दिल्ली में वरिष्ठ विशेष प्रतिनिधि हैं)

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026