श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण

श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरणः सपा मुखिया से नजदीकियां बढ़ा रहा था टिन्नू यादव

श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में टिन्नू यादव की सपा मुखिया से नजदीकियां और 980 बार फोन पर बातचीत होने के खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियां गहन परीक्षण में जुटीं।

By : नरेंद्र कुमार
श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरणः सपा मुखिया से नजदीकियां बढ़ा रहा था टिन्नू यादव

जितेन्द्र प्रताप सिंह

 

काल डिटेल रिकॉर्ड से 980 बार बात करने के मिले साक्ष्य, सुरक्षा एजेंसियां परीक्षण में जुटीं

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मास्टरमाइंड रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से फोन पर 980 बार बात की है। जिस दिन कथित चोरी का खुलासा हुआ, उस दिन भी टिन्नू ने तीन बार सपा मुखिया को फोन मिलाया और लंबी बातचीत हुई। यह खुलासा जांच एजेंसियों ने टिन्नू यादव के मोबाइल फोन रिकॉर्ड खंगालने के बाद किया है।

सूत्रों की मानें तो टिन्नू यादव की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से जांच एजेंसियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसके जरिए यह खुलासा हुआ कि टिन्नू अपने सियासी आका को मामले की पल-पल की जानकारी मुहैया करा रहा था। इसके जरिए वह सपा मुखिया अखिलेश यादव से नजदीकियां भी बढ़ा रहा था।

जांच में सामने आया है कि टिन्नू यादव अयोध्या से जुड़े एक पूर्व राज्यमंत्री के जरिए अखिलेश यादव के संपर्क में आया था। अखिलेश के भरोसे वह अपनी सियासी जमीन तैयार कर चुनाव लड़ने की मंशा बना चुका था। ऐसे कई बिंदुओं की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। उसने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित की। फिलहाल जांच एजेंसियां फॉरेंसिक विशेषज्ञों के जरिए उसके कॉल डिटेल और सीडीआर का अध्ययन कर रही हैं। जांच एजेंसियों के सामने रिमांड पर आरोपी अविनाश शुक्ला ने भी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की भूमिका को लेकर कई राज उगले हैं।

पूरे नेटवर्क में था टिन्नू यादव का दबदबा

आरोपी अविनाश शुक्ला को रिमांड अवधि पूर्ण होने से पहले ही पुलिस ने शुक्रवार देर रात मेडिकल परीक्षण के बाद कारागार में दाखिल कर दिया। अविनाश शुक्ला से रिमांड अवधि के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं।अविनाश शुक्ला ने भी टिन्नू यादव के नेटवर्क का खुलासा किया है। अविनाश ने कहा कि पूरे नेटवर्क में टिन्नू यादव का दबदबा था। आरोपियों के बीच उसकी बात अंतिम मानी जाती थी। पूरे षड्यंत्र में उसकी भूमिका अहम थी। पूछताछ में सामने आया कि टिन्नू की वजह से पकड़े जाने का डर बहुत कम था। अविनाश के मुताबिक, टिन्नू अक्सर कहा करता था कि कुछ नहीं होगा, सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए जाएंगे।

टिन्नू के जिम्मे था निगरानी का काम

सूत्रों के अनुसार, टिन्नू की जिम्मेदारी निगरानी से जुड़ी थी। इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था में उसकी मौजूदगी पर किसी को संदेह नहीं होता था। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी लंबे समय तक चढ़ावे की रकम निकालते रहे। वहीं जांच में खुलासा हुआ है कि जब चढ़ावे की रकम की गणना होती थी, तब कंट्रोल रूम पर भी नजर रखी जाती थी। यदि कोई कर्मचारी कंट्रोल रूम की ओर आता दिखाई देता था, तो उसका ध्यान दूसरी ओर भटकाने की कोशिश की जाती थी, ताकि चोरी और सीसीटीवी से छेड़छाड़ की भनक किसी को न लगे। जांच एजेंसियों को टिन्नू यादव की भूमिका भी इसी कड़ी में अहम लगी है। आरोप है कि वह पूरी गतिविधि पर नजर रखता था और बाकी आरोपियों को सतर्क करता था।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चोरी के प्रकरण में रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। प्रकरण में नामजद आरोपियों और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से एक पुख्ता नेटवर्क तैयार हुआ था। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की अहम भूमिका बताई जा रही है। आरोपी अविनाश शुक्ला ने रिमांड के दौरान जो खुलासे किए, वे टिन्नू यादव पर शिकंजा कसने के लिए काफी माने जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की अकूत संपत्ति को लेकर जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री तय मानी जा रही है। टिन्नू, उसके करीबियों और रिश्तेदारों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। दिग्विजय सिंह को रामसिंह ने दान राशि लौटाने का प्रस्ताव दिया

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026
Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। 20 से ज्यादा दल जुटेंगे और राहुल, खड़गे, अखिलेश, ममता मंच से बोलेंगे। रैली नहीं करने के लिए व्यापारियों ने 4 पत्र लिखे थे।

Nov 01, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Ravi Kishan in Bilaspur: मौका मिला तो जरूर करूंगा छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम, बोले सांसद रवि किशन

Ravi Kishan in Bilaspur: मौका मिला तो जरूर करूंगा छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम, बोले सांसद रवि किशन

मशहूर अभिनेता और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन बीते मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में शिरकत की।

Oct 14, 2026
राहुल-अखिलेश समेत विपक्ष के 11 नेताओं ने SIR और सीईसी के खिलाफ याचिका दाखिल की

राहुल-अखिलेश समेत विपक्ष के 11 नेताओं ने SIR और सीईसी के खिलाफ याचिका दाखिल की

SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर विपक्षी दलों ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत 11 नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दाखिल की

Oct 12, 2026