UP MLC Election 2026 voting Ends

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

By : संजय चतुर्वेदी
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Election Voting End

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को हुई वोटिंग पूरी  हो गई। पांच स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 72 जिलों के मतदाताओं ने वोट डाले। शाम चार बजे तक कुल 64.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यूपी एमएलसी चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में वोट डाला।

दरअसल, मतदान के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर कई दावे किए। फतेहपुर, फतेहाबाद, मुजफ्फरनगर, वाराणसी और गोरखपुर समेत क जिलों में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई।

मुजफ्फरनगर से औरैया तक हंगामा

मुजफ्फरनगर में फर्जी वोटिंग के मुद्दे पर मंत्री कपिल देव और सपा जिलाध्यक्ष आमने सामने आ गए। औरैया के अजीतमल में बूथ संख्या 149 और 223 पर सपा एजेंटों से मारपीट का आरोप लगा। इसके विरोध में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम धरने पर बैठ गए। डीएम और एसपी ने दोनों से बात कर उन्हें समझाया। सपा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह भी आरोप लगाया कि बिधूना के बूथ संख्या 227 पर भाजपा जिला मंत्री विमल दुबे और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने पीठासीन अधिकारी को धमकाया। एरवाकटरा और बिधूना में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई।

हरदोई में मारपीट की नौबत

हरदोई के कछौना कस्बे में लखनऊ खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह और सपा प्रत्याशी कांति सिंह के समर्थक भिड़ गए। फर्जी मतदान के आरोप को लेकर अधिवक्ता रविकांत पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह के बीच बहस हुई। इसी दौरान एक युवक अधिवक्ता की तरफ मारपीट के इरादे से झपटा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और दोनों पक्षों को अलग कर दिया। पुलिस के दखल से मामला बढ़ने से बच गया।

कहां कितना मतदान हुआ?

गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर 79.09 फीसदी वोट पड़े। यहां देवरिया में 80.53, बस्ती में 86.5, कुशीनगर में 84.15, महाराजगंज में 81.33, संतकबीरनगर में  86.30 और सिद्धार्थनगर में  76.86 प्रतिशत मतदान हुआ। मुरादाबाद में  75.31, बरेली में 72 और पीलीभीत में 61.73 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई। बिजनौर में 8442 मतदाताओं में से 5751 ने वोट डाला। यानी 68.12 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 2834 महिलाओं ने वोट डाला। यह करीब 67.99 प्रतिशत रहा। पुरुषों के 2917 वोट पड़े जो कि करीब 68.25 प्रतिशत रहा।

मेरठ खंड के जिलों का हाल

प्रदेश के मेरठ खंड में शामली में शिक्षक सीट पर 78.26 और स्नातक पर 61.95 फीसदी वोट पड़े। हापुड़ में शिक्षक पर 61.78 और स्नातक पर 32.68 फीसदी, बुलंदशहर में शिक्षक पर 61.22 और स्नातक पर 39.00 प्रतिशत मतदान हुआ। बागपत में शिक्षक पर 45.68 और स्नातक पर 57.83 प्रतिशत, जबकि सहारनपुर में शिक्षक पर 53.43 और स्नातक पर 36.14 प्रतिशत वोटिंग रही। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में स्नातक के 12754 मतदाताओं में से 4503 ने वोट डाला, यानी 35.31 प्रतिशत रहा। शिक्षक सीट के 13104 मतदाताओं में से 6907 ने वोट डाला यानी 57.71 प्रतिशत रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026