राघोपुर में तेजस्वी की परीक्षा: विरासत, बदलाव और नई चुनौतियां

राघोपुर में तेजस्वी की परीक्षा: विरासत, बदलाव और नई चुनौतियां

By : Swadesh Bhopal
राघोपुर में तेजस्वी की परीक्षा: विरासत, बदलाव और नई चुनौतियां


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इस बार लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछले चुनाव की तुलना में करीब 8 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ा हुआ मतदान केवल एक सांख्यिकीय तथ्य नहीं है, बल्कि बिहार की जनता की बढ़ी हुई राजनीतिक चेतना और लोकतांत्रिक विश्वास का स्पष्ट संकेत है। मतदाता अब सिर्फ जातीय या पारंपरिक निष्ठा के आधार पर नहीं, बल्कि अपने अनुभवों, अपेक्षाओं और प्रदेश की दिशा तय करने वाले मुद्दों पर विचार करके मतदान कर रहे हैं। यह परिवर्तन बिहार की राजनीति में नई परिपक्कता का परिचायक है।

हालांकि अधिक मतदान को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों ही इसे अपने-अपने पक्ष में बता रहे हैं, लेकिन यह तय करना अभी कठिन है कि यह उत्साह किसके लिए शुभ साबित होगा। इतिहास बताता है कि कभी कम मतदान के बावजूद सत्ता बदली है, तो कभी अधिक मतदान के बावजूद नहीं। फिर भी इतना तय है कि जनता अब राजनीति से निराश नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाने को तैयार है।

इसी बीच, सबसे अधिक राजनीतिक दिलचस्पी राघोपुर विधानसभा सीट को लेकर है, जो लालू परिवार का पारंपरिक गढ़ है। यह सीट इस बार तेजस्वी यादव के लिए न केवल राजनीतिक बल्कि भावनात्मक चुनौती बन गई है। 1995 से लेकर अब तक लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तीनों ने इस सीट को संभाला है, लेकिन इस बार का मुकाबला पहले से कहीं अधिक कठिन और बहुआयामी है।

एनडीए ने तेजस्वी यादव को चारों ओर से घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी सतीश कुमार यादव को मैदान में उतारा है, वही सतीश यादव जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को मात देकर राजनीतिक हलचल मचाई थी। भाजपा-जेडीयू गठबंधन इस बार बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुका है। भाजपा की यह पुरानी रणनीति रही है कि विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को उसके ही क्षेत्र में कड़ी चुनौती दी जाए, ताकि उसकी साख पर सीधा प्रहार हो। यही रणनीति उसने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, बंगाल में ममता बनर्जी और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ अपनाई थी।

राघोपुर की भौगोलिक स्थिति जितनी रोचक है, उसकी राजनीतिक बनावट उतनी ही पेचीदा है। चारों ओर से गंगा और उसकी सहायक नदियों से घिरा यह क्षेत्र मानो एक राजनीतिक द्वीप बन गया है, जो तीन दिशाओं से विरोधी लहरों से घिरा है। एक ओर एनडीए यादव और कुर्मी वोटों को एकजुट करने में लगा है, दूसरी ओर एआईएमआईएम अल्पसंख्यक मतदाताओं पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि तीसरी ओर जनस्वराज जैसी नई ताकतें पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने को उतावली हैं।

इस बार मुकाबला केवल दो प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि तीन यादव और एक राजपूत उम्मीदवार के बीच है। यह समीकरण वोटों के बँटवारे को लगभग तय करता है। यदि तीसरे या चौथे उम्मीदवार को कुछ प्रतिशत वोट भी मिलते हैं, तो यह तेजस्वी यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

जनस्वराज उम्मीदवार की मौजूदगी इस सीट पर वोट कटवाज़ की भूमिका निभा सकती है, जिससे मुख्य मुकाबले का संतुलन बदल सकता है। तेजस्वी यादव के लिए यह लड़ाई सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि नेतृत्व और विरासत दोनों की परीक्षा है। वे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, और राघोपुर में उनका प्रदर्शन पूरे गठबंधन के मनोबल को प्रभावित करेगा।

यदि वे जीतते हैं, तो यह न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता होगी, बल्कि यह इस बात की पुष्टि भी करेगा कि बिहार की जनता उन्हें लालू यादव की राजनीतिक विरासत का योग्य उत्तराधिकारी मानती है। लेकिन यदि हारते हैं, तो यह लालू परिवार की दशकों पुरानी पकड़ के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगा।

राघोपुर की धरती हर चुनाव में एक नई कहानी लिखती है—कभी बदलाव की, कभी परंपरा की। इस बार भी गंगा की धाराओं से घिरा यह इलाका राजनीति की नई धाराओं के बीच अपनी दिशा तय करने जा रहा है। यह केवल एक विधानसभा सीट नहीं है, बल्कि बिहार की बदलती राजनीति का प्रतीक है, जहाँ परंपरा और परिवर्तन आमने-सामने खड़े हैं, और फैसला जनता के हाथ में है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

ईपीएफओ ने वाट्सएप पर पीएफ बैलेंस, पासबुक और 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देने वाली सर्विस शुरू की है। लेकिन लॉन्च के बाद यूजर्स ने दिक्कत की शिकायतें की हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Nov 02, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026