आतंकवादी साजिशों की खुलती परतें...

आतंकवादी साजिशों की खुलती परतें...

By : Swadesh Bhopal
आतंकवादी साजिशों की खुलती परतें...

आतंकवादी हमले को लेकर एनआईए समेत अन्य जांच एजेंसियों ने जिस तरह सख्ती के साथ शिकंजा कसना शुरू किया है, उससे बहुत सारे तार देशभर में दहशतगर्दों को जोड़ते नजर आ रहे हैं। आतंकवादी उमर का साथी, जम्मू-कश्मीर का आमिर राशिद भी गिरफ्त में आ चुका है, और मध्यप्रदेश के महू में जवाद सिद्दीकी के खिलाफ भी जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस पूरे आतंकी मकड़जाल से इतना तो स्पष्ट हो गया कि देश में योजनाबद्ध तरीके से बड़े आतंकवादी हमलों की साजिश रची जा चुकी थी।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का माहौल बनाने के बाद अब उनके पांव देश के दूसरे हिस्सों में भी फैलते देखे जा रहे हैं। फरीदाबाद में हुई गिरफ्तारी और दिल्ली के लालकिले के पास हुए कार बम विस्फोट को उसी की कड़ी के तौर पर देखा जा सकता है। ऐसे में आतंकियों के किसी तंत्र के खुलासे और उनसे बरामद हर सामग्री को लेकर अत्यधिक सजगता और सावधानी बरतने की जरूरत है।

तथ्यों के अनुसार, दिल्ली बम विस्फोट से पहले फरीदाबाद में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी तंत्र का खुलासा हुआ था। कुछ लोगों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए गए थे। इन्हें जम्मू-कश्मीर के नौगाम स्थित एक थाने में ले जाया गया था, ताकि विस्फोटकों का गहन परीक्षण कराया जा सके।

इतना संवेदनशील विस्फोटक किसी तरह नौगाम थाने तक तो पहुंच गया, लेकिन उसके बाद शायद जांच टीमें उस पूरे आतंकी तंत्र को संभालने में जरूरी सावधानी नहीं बरत सकीं। यह त्रासद विडंबना रही कि थाना परिसर में ही विस्फोटकों की जांच के क्रम में एक बड़ा बम विस्फोट हो गया, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और 32 लोग बुरी तरह घायल हो गए। धमाके के असर का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक ओर परिसर में थाने को बड़ी क्षति पहुंची, वहीं आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ।

नौगाम के थाना परिसर में हुए बम विस्फोट को देखते हुए शुरुआत में इसे किसी आतंकी हमले की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस और गृह मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था, बल्कि महज एक हादसा था। जब्त विस्फोटकों को फोरेंसिक जांच के लिए उनमें से नमूना निकालने की कोशिश और अन्य प्रक्रिया चल रही थी कि धोखे से उनमें विस्फोट हो गया।

अगर इस विस्फोट का आतंकी हमले से कोई ताल्लुक नहीं था, तो यह एक राहत की बात हो सकती है। लेकिन यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि इतनी बड़ी तादाद में जो विस्फोटक पदार्थ और रसायनों का जखीरा जमा किया गया था, उन्हें एक आतंकी तंत्र के खुलासे के दौरान ही जब्त किया गया था। थाना परिसर में गलती से हुए बम विस्फोट में हुए बड़े पैमाने पर क्षति और हताहतों को देखते हुए इसका सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि अगर योजनाबद्ध तरीके से आतंकियों ने इन विस्फोटकों के सहारे दिल्ली या अन्य किसी जगह पर वारदात को अंजाम दिया होता तो जानमाल का नुकसान कितना बड़ा होता।

यह संभव है कि यह घटना सिर्फ किसी चूक या अचानक हुए हादसे का नतीजा हो। इसके बावजूद इस बात की गहन जांच कराए जाने की जरूरत है कि किन परिस्थितियों में विस्फोटक पदार्थ कहां ले जाए गए और उनका नमूना निकालने की प्रक्रिया में क्या किसी तरह की लापरवाही बरती गई। जो लोग इस समूची प्रक्रिया में शामिल थे, क्या उन्हें विस्फोटकों और खतरनाक रसायनों की जांच के लिहाज से विशेषज्ञता हासिल थी? आतंकवादी संगठनों और उनकी योजनाओं के तहत होने वाले हमलों का खमियाजा पहले ही एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स का संकल्प: यूएनएससी में ग्लोबल साउथ की भागीदारी बढ़े, सीमापार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

ब्रिक्स का संकल्प: यूएनएससी में ग्लोबल साउथ की भागीदारी बढ़े, सीमापार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न, संयुक्त घोषणा-पत्र में आतंकवाद के वित्तपोषण और सुरक्षित ठिकानों की निंदा। ओम बिरला ने चीन को सौंपी 2027 की अध्यक्षता

Oct 28, 2026
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, 250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, 250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी। पुलिस ने अनुमति नहीं दी, जबकि रेल, मेट्रो और यातायात पर प्रतिबंधों की जानकारी सामने आई है।

Oct 10, 2026
अमेरिका-पाकिस्तान नजदीकी पर जयशंकर की दो टूक, आतंकवाद पर साफ संदेश

अमेरिका-पाकिस्तान नजदीकी पर जयशंकर की दो टूक, आतंकवाद पर साफ संदेश

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-अमेरिका संबंधों और आतंकवाद पर अपने विचार स्पष्ट किए, जोर देते हुए कि साझेदार देशों को भारत की चिंताओं को समझना चाहिए।

Sep 30, 2026
Mecca Missile Alert: हूती हमलों के बाद मक्का में पहली बार Missile अलर्ट, लोगों को सुरक्षित रहने की अपील

Mecca Missile Alert: हूती हमलों के बाद मक्का में पहली बार Missile अलर्ट, लोगों को सुरक्षित रहने की अपील

हूती हमलों के बाद मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी हुआ। लोगों से ऊंची इमारतों और भीड़ से दूर रहने के साथ सुरक्षित जगह जाने की अपील की गई।

Sep 15, 2026
Jhiram Ghati Kand: झीरम कांड पर फिर सवाल, बड़े माओवादी ट्रायल से बाहर; कांग्रेस ने मांगा नार्को टेस्ट

Jhiram Ghati Kand: झीरम कांड पर फिर सवाल, बड़े माओवादी ट्रायल से बाहर; कांग्रेस ने मांगा नार्को टेस्ट

छत्तीसगढ़ के झीरम कांड के 13 साल बाद बड़ माओवादी आरोपियों के ट्रायल से बाहर रहने पर कांग्रेस ने NIA जांच पर सवाल उठाए और नार्कों टेस्ट की मांग की है।

Sep 06, 2026