Mecca Emergency Alert After Houthi Missile Attacks

Mecca Missile Alert: हूती हमलों के बाद मक्का में पहली बार Missile अलर्ट, लोगों को सुरक्षित रहने की अपील

हूती हमलों के बाद मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी हुआ। लोगों से ऊंची इमारतों और भीड़ से दूर रहने के साथ सुरक्षित जगह जाने की अपील की गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Mecca Missile Alert: हूती हमलों के बाद मक्का में पहली बार Missile अलर्ट, लोगों को सुरक्षित रहने की अपील

Missile Attack alert in mecca

विदेश। यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद मंगलवार को मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए जारी इस अलर्ट में लोगों से ऊंची इमारतों से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।

सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों को भीड़ और खुले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। कुछ समय बाद अधिकारियों ने बताया कि खतरा चल गया है। हालांकि, लोगों से भीड़ से दूरी बनाए रखने और किसी घटना की तस्वीर या वीडियो नहीं बनाने को कहा गया।

जेद्दा और ताइफ में भी जारी हुआ था अलर्ट

मंगलवार सुबह सऊदी अरब के जेद्दा और ताइफ में भी इसी तरह के इमरजेंसी अलर्टा जारी किए गए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद इन अलर्ट को हटा दिया गया। बता दें कि हूती हमलों के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ी हुई है। सोमवार को हूतियों ने खमिस मुशैत, अबहा और ताइफ की दिशा में कई मिसाइल और ड्रोन दागे थे।

हूती हमलों में 13 नागरिक घायल

सऊधी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मलिकी के अनुसार, सोमवार को हमलों में कम से कर 13 नागरिक घायल हुए थे। मंगलवार को जारी बयान में अल-मलिकी ने सऊदी नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को जानबूझकर किया गया हमला बताया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए इन हमलों का मजबूती से जवाब देगा। साथ ही हूतियों की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी सैन्य कदम उठाए जाएंगे।

पिछले हफ्ते भी 73 लोग हुए थे घायल

हूतियों ने पिछले सप्ताह भी सऊदी अरब पर बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। अबहा, खमिस मुशैत, जाजान और नजरान शहर इन हमलों की चपेट में आए थे। इन हमलों में कम से कर 73 लोग घायल हुए थे। हमलों के बाद सऊधी अरब की कुछ ऊर्जा सुविधाओं का संचालन भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। ऐसे में मंगलवार को जारी इमरजेंसी अलर्ट ऐसे समय में आया है। जब सऊदी अरब के कई शहरों को लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026