लिट्टी-चोखा घर पर प्रेशर कुकर में कैसे बनाए

प्रेशर कुकर में बनाएं स्वादिष्ट लिट्टी, अंगारों जैसा मिलेगा देसी स्वाद

लिट्टी-चोखा की डिश शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने कभी नहीं खाई होगी। अगर आप भी घर पर प्रेशर कुकर में इस तरह से लिट्ट बनाएंगे, तो उंगली चाटते रह जाएंगे घर वाले...

By : Admin
प्रेशर कुकर में बनाएं स्वादिष्ट लिट्टी, अंगारों जैसा मिलेगा देसी स्वाद

लिट्टी-चोखा के बारे में शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा और जिसने देसी अंगारों पर बनी लिट्टी खाई होगी, वह तो इसके टेस्ट को भूल ही नहीं सकता। लेकिन घर पर इसे बनाने में सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि देसी स्वाद नहीं मिल पाता है। आमतौर पर लिट्टी को गोइठा या कोयले की धीमी आंच पर सेंका जाता है, जिससे इसमें खास सोंधी खुशबू आती है।

height=768

हालांकि शहरों में रहने वाले लोगों के लिए इस तरीके से लिट्टी बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में आप चाहें तो प्रेशर कुकर की मदद से भी घर पर स्वादिष्ट लिट्टी तैयार कर सकते हैं, जिसका स्वाद बिल्कुल अंगारों पर बनी लिट्टी जैसा ही मिलता है। तो चलिए अब इसे बनाने का पूरा प्रोसेस और सामग्री जान लेते हैं।

लिट्टी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा
  • सत्तू
  • सरसों का तेल
  • अजवाइन
  • बारीक कटी प्याज
  • लहसुन
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • नींबू का रस
  • अचार का मसाला
  • नमक स्वादानुसार

कुकर में लिट्टी बनाने का पूरा प्रोसेस

सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें और उसमें नमक व अजवाइन मिलाकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। आटे को करीब 15 से 20 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए। अब लिट्टी की भरावन तैयार करें। इसके लिए सत्तू में बारीक कटी प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, अचार का मसाला, नमक और थोड़ा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

height=768

इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उनमें सत्तू की तैयार स्टफिंग भरकर गोल आकार दे दें। अब गैस पर प्रेशर कुकर रखें और उसे बिना पानी के 5–10 मिनट तक गर्म होने दें। कुकर के अंदर एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर लिट्टियां रख दें।

इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करें लेकिन सीटी निकाल दें। धीमी आंच पर लगभग 15–20 मिनट तक लिट्टी पकाएं। बीच-बीच में लिट्टियों को पलटते रहें ताकि वे चारों तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं। जब लिट्टी अच्छी तरह पक जाए, तो उसे बाहर बर्तन में निकाल लें। फिर उसके बाद आप चोखा तैयार कर लें।

संबंधित सामग्री

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवात मुरासु के 2-3 नवंबर के बीच आंध्र तट से टकराने की आशंका है। 110 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Nov 02, 2026
CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी के उस वादे की कहानी, जो 11 लोकसभा सीटों पर बना था। साथ ही चार मुख्यमंत्रियों की पहचान बनी योजनाएं भी।

Nov 01, 2026
चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग: शाम तक आएंगे रुझान, गोरखपुर में हंगामा; यूपी में 6 अधिकारी सस्पेंड

चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग: शाम तक आएंगे रुझान, गोरखपुर में हंगामा; यूपी में 6 अधिकारी सस्पेंड

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मतगणना जारी है। गोरखपुर में बिना सील की मतपेटी मिलने पर हंगामा हुआ, जबकि यूपी में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित किए गए।

Oct 27, 2026
MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर आज फैसला, बिहार में 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर आज फैसला, बिहार में 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 एमएलसी सीटों पर मतगणना जारी है। बिहार में भाजपा-जदयू, जन सुराज और अन्य दलों के 150 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Oct 27, 2026