COVID Death Reported After 4 Years, India on Alert

चार साल बाद कोविड से पहली मौत! क्या भारत में फिर लौट रहा कोरोना? जानिए विशेषज्ञों की राय

आंध्र प्रदेश में चार साल बाद कोविड-19 से मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जानिए नए मामलों, जांच और विशेषज्ञों की क्या राय है।

By : स्वदेश डेस्क
चार साल बाद कोविड से पहली मौत! क्या भारत में फिर लौट रहा कोरोना? जानिए विशेषज्ञों की राय

नई दिल्ली। देश में लंबे समय तक शांत रहने के बाद कोविड-19 को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। आंध्र प्रदेश में करीब चार साल बाद कोविड-19 से मौत का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। इसके साथ ही चार नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कडपा जिले के 46 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार मरीज के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण और निमोनिया के लक्षण मिले। हालांकि मौत की असली वजह की पुष्टि अभी बाकी है। इसके लिए बायोलॉजिकल सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए हैं।

इसी दौरान जिले में चार अन्य लोगों की आरटी-पीसीआर जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक को हल्के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि संक्रमित सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम दो डोज लग चुकी थीं। इनमें से एक व्यक्ति ने बूस्टर डोज भी ली थी। इससे लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोरोना फिर से लौट रहा है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन गंभीर बीमारी और मृत्यु के खतरे को काफी हद तक कम करती है, लेकिन समय के साथ प्रतिरक्षा क्षमता घटने और वायरस के नए स्वरूपों के कारण संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग समेत आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहा है।

संबंधित सामग्री

Nautanwa News: नौतनवा में पैथोलॉजी-अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच पर उठे सवाल

Nautanwa News: नौतनवा में पैथोलॉजी-अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच पर उठे सवाल

नगर क्षेत्र में संचालित कुछ पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों से जुड़ी शिकायतों में आरोप लगाया गया है...

Oct 07, 2026
जर्जर भवन में तब्दील हुआ उत्तर गांव का एएनएम सेंटर, सेवाएं प्रभावित

जर्जर भवन में तब्दील हुआ उत्तर गांव का एएनएम सेंटर, सेवाएं प्रभावित

विकासखंड क्षेत्र के उत्तर गांव में लाखों रुपये की लागत से बना एएनएम सेंटर देखरेख के अभाव में जर्जर अवस्था में पहुंच गया है।

Sep 19, 2026
World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को बहराइच फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से मोहल्ला गुदड़ी स्थित एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रियाजुल हक के आवास पर गोष्ठी आयोजित की गई।

Sep 08, 2026
Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, मरीजों का आंकड़ा 176 पहुंचने से मचा हड़कंप

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, मरीजों का आंकड़ा 176 पहुंचने से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 15 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 176 और एक्टिव केस 45 हो गए हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 73 मामले हैं।

Sep 04, 2026
Anandpur News: आनंदपुर को मिला डॉक्टर, लेकिन उनारसी कलां को अब भी इंतजार

Anandpur News: आनंदपुर को मिला डॉक्टर, लेकिन उनारसी कलां को अब भी इंतजार

एक तरफ आनंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नया डॉक्टर मिल गया है, वहीं दूसरी तरफ उनारसी कलां क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Aug 20, 2026