दाल में प्रोटीन कैसे बढ़ाएं

50 ग्राम दाल में मिलाएं यह सस्ता सुपरफूड, एक कटोरी में मिल सकता है करीब 32 ग्राम प्रोटीन

क्या आप जानते हैं? घर की सामान्य दाल में ये वेजिटेरियन सामग्री मिलाकर आप एक कटोरी में 32 ग्राम प्रोटीन पा सकते हैं...

By : Admin
50 ग्राम दाल में मिलाएं यह सस्ता सुपरफूड, एक कटोरी में मिल सकता है करीब 32 ग्राम प्रोटीन

भारतीय रसोई में दाल लगभग हर दिन बनने वाली सबसे आम और पौष्टिक डिश है। खासकर शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का अहम सोर्स मानी जाती है। हालांकि सिर्फ दाल खाने से कई बार शरीर की पूरी प्रोटीन जरूरत पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में एक आसान तरीका अपनाकर आप अपनी साधारण दाल को हाई-प्रोटीन डिश में बदल सकते हैं।

height=768

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर दाल में एक खास वेजिटेरियन सामग्री मिला दी जाए तो इसकी प्रोटीन मात्रा काफी बढ़ जाती है। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो फिटनेस, वजन घटाने या मसल्स मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।

कितना प्रोटीन मिलेगा?

एक्सपर्ट्स की माने तो लगभग 50 ग्राम कच्ची अरहर (तुअर) दाल में करीब 11 ग्राम प्रोटीन होता है। यदि इसमें लगभग 40 ग्राम सोया ग्रेन्यूल्स या सोया चंक्स मिला दिए जाएं तो करीब 21 ग्राम अतिरिक्त प्रोटीन मिल जाता है। इस तरह एक छोटी कटोरी दाल से लगभग 32 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है।

height=768

कैसे बनाएं हाई प्रोटीन दाल

इस दाल को बनाने की विधि लगभग सामान्य दाल की तरह ही होती है। सबसे पहले 50 ग्राम अरहर दाल को धोकर करीब 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। दूसरी ओर 40 ग्राम सोया ग्रेन्यूल्स को गर्म पानी में लगभग 10 मिनट के लिए भिगोकर उसका पानी निचोड़ लें। अब प्रेशर कुकर में दाल, सोया ग्रेन्यूल्स, हल्दी और नमक डालकर 3–4 सीटी तक पकाएं। इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करके उसमें जीरा और हींग डालें। फिर बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।

height=768

जब प्याज सुनहरा हो जाए तो उसमें टमाटर और मसाले डालकर पकाएं। अंत में उबली हुई दाल और सोया मिश्रण इसमें मिलाकर कुछ मिनट पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें।

height=768

ध्यान रखने वाली बातें

दाल पौष्टिक जरूर है लेकिन इसमें कैलोरी भी होती है, इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार ही इसका सेवन करें। कुछ लोगों को सोया से एलर्जी हो सकती है, इसलिए यदि कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। दाल के साथ सलाद शामिल करने से फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है।

height=768

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य पोषण संबंधी शोध और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

 

संबंधित सामग्री

CG Children Death Case: छत्तीसगढ़ के बोड़ला में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में,  स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

CG Children Death Case: छत्तीसगढ़ के बोड़ला में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बोड़ला ब्लॉक के नंदिनी कुमान गांव में चार महीनों में पांच बच्चों की मौत हुई है। 17 बीमार बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। मौत की वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Oct 28, 2026
National Nutrition Month: महाराणा प्रताप महिला PG कॉलेज में 'राष्ट्रीय पोषण माह' पर व्याख्यान

National Nutrition Month: महाराणा प्रताप महिला PG कॉलेज में 'राष्ट्रीय पोषण माह' पर व्याख्यान

महाराणा प्रताप महिला पी. जी. कॉलेज (रामदत्तपुर, गोरखपुर) में मंगलवार (22 सितंबर 2026) को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

Sep 22, 2026
Satna Malnutrition: मझगवां में फिर कुपोषण: दो साल के अभिराम का वजन मात्र साढ़े पांच किलो

Satna Malnutrition: मझगवां में फिर कुपोषण: दो साल के अभिराम का वजन मात्र साढ़े पांच किलो

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझगवां में कुपोषण की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के गांवों में कुपोषण के नित नए मामले सामने आ रहे हैं...

Sep 07, 2026
Gwalior Anganwadi Scam: आंगनबाड़ियों में पोषण आहार पर ठेकेदारों का डाका, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर 

Gwalior Anganwadi Scam: आंगनबाड़ियों में पोषण आहार पर ठेकेदारों का डाका, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर 

मध्य प्रदेश में मासूम बच्चों को कुपोषण से बचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लागू की गई 'पूरक पोषण आहार' योजना ग्वालियर जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।

Sep 01, 2026
बालाघाट में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप,दूषित पानी की आशंका; बीमारी की वजह तलाशने पुणे भेजे सैंपल

बालाघाट में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप,दूषित पानी की आशंका; बीमारी की वजह तलाशने पुणे भेजे सैंपल

बालाघाट के बैगा आदिवासी बहुल चार गांवों में बीमारी से 6 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभागि और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। इलाके से वाटर के सैंपल जांच के लिए पुणे लैब भेजे गए हैं।

Aug 10, 2026