ज्यादातर लोग चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन अक्सर गर्दन की देखभाल करना भूल जाते हैं। यही वजह है कि कई बार चेहरा तो साफ और चमकदार दिखाई देता है, लेकिन गर्दन का रंग काला या टैन नजर आने लगता है। समय के साथ गर्दन पर जमा मैल और टैनिंग ज्यादा दिखाई देने लगता है। जिसका सीधा असर फिर आपकी पर्सनालिटी पर पड़ता है।
लेकिन अब इसके लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर ही गर्दन के कालेपन और टैनिंग को धीरे-धीरे कैसे कम कर सकते हैं और उसे पहले जैसी ग्लोइंग बना सकते हैं।
इन 3 आसान तरीकों से आप गर्दन को साफ कर सकते हैं।
-
आलू का रस कम कर सकता है टैनिंग
आलू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है, जो स्किन के कालेपन और टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए एक कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब कॉटन की मदद से इस रस को गर्दन पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार ऐसा करने से धीरे-धीरे गर्दन का कालापन कम होने लगेगा।

-
एलोवेरा और नींबू
एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट और साफ रखने में मदद करता है, वहीं नींबू में मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन की गंदगी और टैनिंग को कम करने में सहायक माने जाते हैं। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें और लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो नींबू का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें।

-
दही, हल्दी और बेसन का पैक
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की सफाई और निखार के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं हल्दी पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करती है और बेसन स्किन की गहराई से सफाई करता है। इसके लिए एक चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगेगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप गर्दन के कालेपन से बचना चाहते हैं तो चेहरे की तरह गर्दन की सफाई और देखभाल भी जरूरी है। धूप में निकलने से पहले गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए और समय-समय पर स्किन केयर भी जरूर करनी चाहिए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि किसी भी उपाय का यूज करने से पहले अपने स्किन एक्सपर्ट से बात जरूर कर लें।