घरेलू फेस पैक टिप्स

धूप से काला पड़ा चेहरा? घर बैठे पाएं नैचुरल ग्लो, अपनाएं ये आसान फेस पैक

क्या गर्मी में धूप के कारण आपका चेहरा बेजान या टैन हो गया है? परेशान होने की जरूरत नहीं। यहां जानिए कैसे आप अपनी स्किन की खोई हुई चमक आसानी से वापस पा सकते हैं।

By : सपना तंवर
धूप से काला पड़ा चेहरा? घर बैठे पाएं नैचुरल ग्लो, अपनाएं ये आसान फेस पैक

गर्मियों का मौसम आ गया है और घर से बाहर निकलते ही तेज धूप और पॉल्यूशन हमारी त्वचा को सबसे पहले नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से चेहरा टैन, बेजान और काला दिखने लगता है। ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन आप घर पर ही अपनी स्किन का खोया हुआ निखार आसानी से वापस ला सकते हैं।

दरअसल, रसोई में मौजूद कुछ नेचुरल चीजें आपकी त्वचा को न सिर्फ साफ करती हैं, बल्कि उसे गहराई से पोषण भी देती हैं। चंदन, कॉफी, हल्दी और कच्चे दूध से तैयार किया गया यह खास फेस पैक आपकी त्वचा को टैनिंग से राहत देने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो भी देता है।

स्किन होगी मुलायम और चमकदार

  • चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाकर सनबर्न से राहत देता है।
  • कॉफी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करती है और त्वचा की गहराई से सफाई करती है।
  • हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
  • कच्चा दूध लैक्टिक एसिड की वजह से त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

फेस पैक बनाने का तरीका

  1. एक साफ कांच की कटोरी में 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर डालें।
  2. इसमें एक चुटकी कस्तूरी हल्दी मिलाएं।
  3. अब धीरे-धीरे 1–2 चम्मच कच्चा दूध डालते हुए इसे अच्छी तरह फेंटें, ताकि एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट बन जाए।

फेस पैक लगाने का तरीका

  1. सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि धूल और गंदगी हट जाए।
  2. तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  3. इसे 15–20 मिनट तक सूखने दें।
  4. फिर हल्के गीले हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें।
  5. अंत में चेहरे को सुखाकर हल्का मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

बेहतर रिज़ल्ट के लिए 

इस फेस पैक का उपयोग हफ्ते में दो बार करें। नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ, निखरी और चमकदार नजर आने लगेगी। ध्यान दें: यहां दी गई सभी जानकारी केवल सलाह के लिए है। इसलिए इसे अपनाने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

संबंधित सामग्री

अब झुर्रियां होंगी कम और त्वचा में आएगी चमक, AIIMS भोपाल में डॉक्टरों ने सीखी एंटी-एजिंग की नई तकनीक

अब झुर्रियां होंगी कम और त्वचा में आएगी चमक, AIIMS भोपाल में डॉक्टरों ने सीखी एंटी-एजिंग की नई तकनीक

AIIMS भोपाल ने आयोजित की एंटी-एजिंग तकनीकों पर कार्यशाला, डॉक्टरों को मिला प्रशिक्षण। इससे त्वचा और बालों के उपचार में मिलेगी मदद।

Jul 16, 2026
छत्तीसगढ़ में 'पीली क्रांति' की शुरुआत, धमतरी बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब; किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी पहल 

छत्तीसगढ़ में 'पीली क्रांति' की शुरुआत, धमतरी बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब; किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी पहल 

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हल्दी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीली क्रांति शुरू की गई है। इस पहल से किसानों को खेती, प्रोसेसिंग से लेकर मार्केटिंग तक का पूरा समर्थन मिलेगा।

Jul 06, 2026
25 लाख रुपये किलो वाली कॉफी! आखिर कैसी है दुनिया की सबसे महंगी गेशा कॉफी का स्वाद?

25 लाख रुपये किलो वाली कॉफी! आखिर कैसी है दुनिया की सबसे महंगी गेशा कॉफी का स्वाद?

दुनिया की सबसे महंगी कॉफी की कीमत 1 किलो के लिए करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच गई है। जानिए पनामा की गेशा कॉफी इतनी खास क्यों है और इसका स्वाद कैसा होता है, जिसे दुनिया के अमीर लोग पसंद कर रहे हैं।

Jun 09, 2026
गर्मी में सूख रहा तुलसी का पौधा? 15 दिन में ये आसान उपाय बदल देंगे इसकी हालत

गर्मी में सूख रहा तुलसी का पौधा? 15 दिन में ये आसान उपाय बदल देंगे इसकी हालत

गर्मियों में सूख रहे तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए आसान घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिनसे पत्ते फिर से चमकदार और स्वस्थ हो सकते हैं।

Jun 07, 2026
गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन, सनस्क्रीन और सही आहार बेहद जरूरी है। जानें एक्सपर्ट्स के आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स। swadesh news

Apr 24, 2026