Gold Silver Price Today India

सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी में भी बड़ी छलांग; ईरान युद्ध के बीच क्या फिर तेज़ी आएगी?

10 मार्च को एक बार फिर गोल्ड-सिल्वर में बढ़त दिखी। सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.73 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची। जानिए कीमतों में तेजी की वजह और आगे बाजार किस दिशा में जा सकता है।

By : Admin
सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी में भी बड़ी छलांग; ईरान युद्ध के बीच क्या फिर तेज़ी आएगी?

Gold Silver Price hike

मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते अभी भी तनाव के हालात बने हुए है। इस बीच सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 10 मार्च को फिर तेजी देखने को मिली। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग के बीच बुलियन मार्केट में खरीदारी बढ़ी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,700 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए तक पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव करीब 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी ने भी जोरदार उछाल दिखाया। एक किलो चांदी की कीमत 13,000 रुपए बढ़कर 2.73 लाख रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी का भाव करीब 2.60 लाख रुपए प्रति किलो था।

ऑलटाइम हाई से नीचे, इसलिए बढ़ी खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल की शुरुआत में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 29 जनवरी को सोने की कीमत करीब 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी ने भी उस समय 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद बाजार में कुछ गिरावट आई, जिससे कीमतें नीचे आईं। अब उसी गिरावट के बाद निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की दिलचस्पी फिर बढ़ती दिखाई दे रही है।

इस साल सोना ₹27 हजार महंगा

अगर पूरे साल की बात करें तो सोने और चांदी दोनों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। पिछले साल के आखिर में सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब यह बढ़कर 1.60 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 27 हजार रुपए महंगा हो चुका है। चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी अवधि में चांदी करीब 24 हजार रुपए तक महंगी हुई है।

आगे बाजार किस दिशा में जाएगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा दो बड़े कारकों पर निर्भर करेगी।

1. मिडिल ईस्ट का तनाव

अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है, या कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर सकते हैं। इससे कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

2. अमेरिकी आर्थिक आंकड़े

अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत हो सकता है। डॉलर मजबूत होने पर अक्सर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड खरीदेंः सोना खरीदते समय यह जरूर देखें कि उस पर BIS हॉलमार्क लगा हो। हॉलमार्किंग से यह तय होता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी शुद्धता क्या है। हॉलमार्क का कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524।

कीमत जरूर क्रॉस चेक करेंः सोना खरीदने से पहले उस दिन की कीमत अलग-अलग स्रोतों से जांच लेना बेहतर रहता है। जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

संबंधित सामग्री

US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने नागरिकों को यात्रा पर दोबारा विचार करने को कहा है। फ्लाइट रद्द होने और एयरस्पेस बंद होने की आशंका के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Sep 20, 2026
Iran Leader: ईरान के लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत के बीच अचानक VIDEO, सेहत पर सवाल बरकरार

Iran Leader: ईरान के लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत के बीच अचानक VIDEO, सेहत पर सवाल बरकरार

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक नया वीडियो सामने आया है। उनकी गंभीर हालत और मौत से जुड़ी खबरों के बीच इस फुटेज ने बहस को फिर तेज कर दिया है।<br/>

Aug 09, 2026
यमन और सऊदी पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत; पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ा

यमन और सऊदी पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत; पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ा

हूती विद्रोहियों ने यमन और सऊदी अरब पर भीषण हमले किए, जिसमें 58 सैनिक मारे गए और कई नागरिक घायल हुए। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा।

Aug 07, 2026
अमेरिकी मिसाइल हमले में IRGC के 3 जवानों की मौत, होर्मुज पर ईरान की चेतावनी से बढ़ा तनाव

अमेरिकी मिसाइल हमले में IRGC के 3 जवानों की मौत, होर्मुज पर ईरान की चेतावनी से बढ़ा तनाव

अमेरिका के मिसाइल हमले के बाद ईरान में तीन IRGC जवानों की मौत हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान की नई चेतावनी ने क्षेत्रीय तनाव और समुद्री व्यापार पर चिंता बढ़ा दी है।

Jul 30, 2026
हूतियों ने सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान, तेल बाजार पर बढ़ा दबाव

हूतियों ने सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान, तेल बाजार पर बढ़ा दबाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की है। लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच तेल आपूर्ति और वैश्विक कीमतों पर असर की आशंका बढ़ गई है।

Jul 20, 2026