US Warns Americans Over Middle East Travel

US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने नागरिकों को यात्रा पर दोबारा विचार करने को कहा है। फ्लाइट रद्द होने और एयरस्पेस बंद होने की आशंका के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

US Travel Advisory amid Middle East tension

विदेश। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को जटिल बताते हुए यात्रा से पहले ताजा जानकारी लेने और उड़ानों से जुड़े बदलावों पर नजर रखने को कहा है। यूएस की यह चेतावनी सामान्य नहीं बल्कि गंभीर है।

यात्रा से पहले दोबारा विचार करने की सलाह

अमेरिकी विदेश विभाग ने मिडिल ईस्ट से बाहर मौजूद अपने नागरिकों से क्षेत्र की यात्रा करने या वहाँ से होकर गुजरने की योजना पर गंभीरता से दोबारा विचार करने को कहा है। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक पहले से क्षेत्र में हैं। उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा हालात अचानक बदल सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य और ट्रांजिट वाले देशों के लिए जारी ताजा ट्रैवल एडवाइजरी भी देखनी चाहिए।


फ्लाइट और एयरस्पेस को लेकर भी चेतावनी

अमेरिका ने संभाविति यात्रा बाधाओं को लेकर भी नागरिकों को आगाह किया है। तनाव बढ़ने की स्थिति में फ्लाइट्स रद्द हो सकती हैं। साथ ही एयरस्पेस बंद हो सकता है। इससे यात्रियों की योजनाएँ अचानक प्रभावित होने की आशंका है। विदेश विभाग ने एयरपोर्ट और एयरलाइंस से मिलने वाले ताजा अपडेट लगातार देखते रहने की सलाह दी है। क्षेत्र के कुछ देशों के लिए अमेरिकी ट्रैवल एजवाइजरी में पहले से ही उड़ानों में गंभीर व्यवधान और सुरक्षा जोखिम का जिक्र है।

हूती हमलों और अमेरिकी ठिकानों का भी जिक्र

अमेरिकी अलर्ट में ईरान हूती समूह से जुड़े खतरे का भी उल्लेख किया गया है। अमेरिका के अनुसार हूती समूह ने सऊदी अरब के खिलाफ हिसंक गतिविधियाँ की हैं और नागरिक हवाई अड्डे भी संभावित निशानों में रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह भी कहा है कि ईरान और उसके समर्थक समूह विदेशों में अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं। इसमें अमेरिकी नागरिकों, राजनयिक ठिकानों और अमेरिकी संस्थानों से जुड़े स्थानों को संभावित खतरे के तौर पर देखा गया है। सऊदी अरब के लिए अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी फिलहाल लेवल 3 यानी यात्रा पर दोबारा विचार करने की सलाह देती है।

नागरिकों से स्थानीय निर्देश मानने की अपील

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अपने नागरिकों से स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और आसपास के हालात पर नजर रखने को कहा है। विदेश विभाग का कहना है कि यात्रा से पहले एयरपोर्ट और उड़ानों की स्थिति जांचना जरूरी है। क्षेत्र के अलग-अलग देशों के लिए सुरक्षा स्थिति एक जैसी नहीं है। अमेरिकी विदेश विभाग की मौजूदा सूची में ईरान और ईराक के लिए लेवल 4 यानी यात्रा न करने की सलाह है। वहीं, सऊदी अरब, जॉर्डन, इजराइल और कुछ अन्य देशों के लिए अलग स्तर की चेतावनियाँ लागू है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026