कम उम्र में नजर आने लगी झुर्रियां? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा फायदा

कम उम्र में नजर आने लगी झुर्रियां? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा फायदा

Wrinkles on Face: चेहरे पर बढ़ते झुर्रियों को कम करने में घरेलू नुस्खे काफी कारगर साबित हुए हैं।

By : Swadesh Editor
कम उम्र में नजर आने लगी झुर्रियां? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा फायदा

Wrinkles on Face: चेहरे पर आती झुर्रियां बढ़ती उम्र की सबसे आम परेशानियों में से है। बढ़ती उम्र के चलते स्किन में इलास्टिसिटी और नमी कम होने लगती है। जिसके चलते चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। सबसे ज्यादा झुर्रियां आंखों के नीचे या फिर माथे के आसपास नजर आती हैं। महज बढ़ती उम्र ही झुर्रियां आने के कारण नहीं है। इसके अलावा व्यक्ति की लाइफस्टाइल का भी उसकी स्किन पर असर नजर आता है। धूम्रपान का सेवन करना, समय पर नींद न लेना और अच्छा भोजन न करने पर भी समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां नजर आ सकती हैं। झुर्रियों को कम करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमाया जा सकता है।

गुलाब जल

स्किन को हाइड्रेट करने से काफी फायदे मिल सकते हैं। इसके लिए टोनर का उपयोग किया जाता है। गुलाब जल नेचुरल टोनर के जैसे उपयोग किया जा सकता है। एक कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगाकर आखों के नीचे या झुर्रियों पर रखने से इसे कम करने में मदद मिल सकती है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल लगभग सभी घरों में आसानी से मिल जाता है। घर के गमले में इसे बिना किसी मेहनत के उगाया जा सकता है। एलोवेरा में एंटी आक्सीडेंट के साथ ही विटामिन ई और सी भी मौजूद होते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट करने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। एलोवेरा जेल से झुर्रियों पर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से झुर्रियों को कम करने में फायदा मिल सकता है। मसाज करने के 15-20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को धुल लें।

खीरा

खीरा खाने के साथ साथ चेहरे को स्वस्थ रखने में काम आता है। खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। स्किन को हाइड्रेट करने करने के लिए खिरे के टुकड़े को झुर्रियों पर रखने से मदद मिल सकती है। खीरे के पतले टुकड़े को 15-20 मिनट तक रख सकते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल मॉइस्चराइचर का काम करता है। चेहरे पर बढ़ती झुर्रियों को कम करने के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जास सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ई चेहरे के लिए काफी उपयोगी साबित होता है।

मसाज

तमाम उपयोगों के साथ ही हेल्दी डाइट भी स्किन के लिए काफी जरूरी है। डेली एक्सरसाइज करने से भी काफी फायदा मिल सकता है। एक्सरसाइज में फेशियल मसाज भी शामिल है। चेहरे का मसाज करने से स्किन टाइट बनी रहती है। जिससे झुर्रियां नहीं आती।


संबंधित सामग्री

मटका ठंडा नहीं कर रहा पानी? ये देसी तरीके अपनाएंगे तो फ्रिज भी लगेगा फीका

मटका ठंडा नहीं कर रहा पानी? ये देसी तरीके अपनाएंगे तो फ्रिज भी लगेगा फीका

अगर मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा तो कुछ आसान देसी तरीके आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं। सही जगह, गीला कपड़ा और देखभाल से मटका फ्रिज जैसी ठंडक देने लगता है।

May 28, 2026
गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दिनभर रहेंगे फ्रेश

गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दिनभर रहेंगे फ्रेश

गर्मी में पसीने की बदबू से परेशान हैं? नहाने के पानी में नींबू, गुलाब जल, फिटकरी और नीम जैसी चीजें मिलाकर शरीर को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है। जानिए आसान घरेलू उपाय।

May 28, 2026
बालकनी में रखी ये चीजें बन सकती हैं परेशानी का कारण, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है असर

बालकनी में रखी ये चीजें बन सकती हैं परेशानी का कारण, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार बालकनी में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियों का कारण बन सकती हैं। जानें कौन सी चीजें बालकनी में नहीं रखनी चाहिए और क्या रखना शुभ है।

May 21, 2026
किराए के घर में भी बदल सकती है किस्मत, बस अपनाएं ये आसान वास्तु नियम और बनी रहेगी सुख-शांति

किराए के घर में भी बदल सकती है किस्मत, बस अपनाएं ये आसान वास्तु नियम और बनी रहेगी सुख-शांति

किराए के घर में भी कुछ आसान वास्तु नियम अपनाकर सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती है। जानें मुख्य द्वार, पूजा स्थान और सोने की दिशा से जुड़े जरूरी वास्तु उपाय।

May 18, 2026
आर्थराइटिस में बिना पेन किलर भी मिल सकती है राहत, जानें 5 घरेलू उपाय

आर्थराइटिस में बिना पेन किलर भी मिल सकती है राहत, जानें 5 घरेलू उपाय

आर्थराइटिस के दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं। जानें पेन किलर के नुकसान और एक्सपर्ट के बताए 5 आयुर्वेदिक नुस्खे। swadesh news

Apr 24, 2026