रिकॉर्ड के पास पहुंचने के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल! सेंसेक्स-निफ्टी ऊंचाई से लुढ़के, जानें

रिकॉर्ड के पास पहुंचने के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल! सेंसेक्स-निफ्टी ऊंचाई से लुढ़के, जानें स्टॉक मार्केट का अपडेट

Share Market News: दिसंबर की शुरूआत के पहले दिन इंडियन शेयर मार्केट की शुरूआत शानदार हुई। बाजार खुलते ही नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 360 अंकों का उछाल आया। वहीं, निफ्टी भी 26300 के पार पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी 60,000 के पार पहुंचा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गिरावट आ गई।

By : Swadesh Bhopal
रिकॉर्ड के पास पहुंचने के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल! सेंसेक्स-निफ्टी ऊंचाई से लुढ़के, जानें स्टॉक मार्केट का अपडेट

दिल्लीः दिसंबर महीने के पहले कारोबारी दिन की शुरूआत धमाकेदार हुई। सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरूआत की। सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। सेंसेक्स ने जहां 300 अंक तो वहीं निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई स्तर को छू लिया। इसके साथ ही बैंक निफ्टी भी पहली बार 60 हजार के स्तर को पार कर गया। हालांकि दोपहर के बाद इसमें गिरावट आई।

दरअसल, सोमवार के दिन मार्केट खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 86,065.92 के लेवल पर खुला जो कि पिछले हफ्ते यानि शुक्रवार के दिन 85,706.67 पर क्लोज हुआ था। वहीं,एनएसई निफ्टी50 आज 26,325.80 लेवल पर खुला, जो कि पिछले दिन 26,202.95 पर बंद हुआ था।

टॉप में रहे ये शेयर

सोमवार के दिन मार्केट में अडानी पोर्ट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई, टाटा स्टील, एलएंडटी, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पीवी, एनटीपीसी और सन फार्मा टॉप पर परफॉर्म करते नजर आए।

पिछले सप्ताह के मार्केट का हाल

पिछले शुक्रवार के दिन 30 शेयरों वाले बीएसई वाला सेंसेक्स 447.75 तक बढ़ा। वहीं, एनएससी का निफ्टी 134.8 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ पर रहा। जहां गुरुवार के दिन सेंसेक्स 86,055.86 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा। निफ्टी ने भी अपने 26,310.45 अंक के अब तक के उच्चस्तर को छुआ।

बाजार में दिखेगा उतार चढ़ाव का असर

शेयर मार्केट एनालिस्ट की मानें तो इस सप्ताह कई कंपनियों के नतीजों के आंकड़े आएंगे, जो बाजार में उतार- चढ़ाव का कारण बनेंगे। इसके बाद एचएसबीसी विनिर्माण और पीएमआई के आंकड़े आने वाले हैं। 5 दिसंबर का दिन सबसे खास होने वाला है क्योंकि इस दिन आरबीआई की मौद्रिक नीति की रिव्यू मीटिंग होगी।

संबंधित सामग्री

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026
Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा गिरकर 73,210 और निफ्टी 22,653 पर पहुंच गया। Infosys, TCS और HCL Tech समेत IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

Oct 27, 2026
Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026