Iran Israel War Impact on India Economy

ईरान-इजराइल जंग का असर: भारत की 50% तेल सप्लाई संकट में? सोना-चांदी और शेयर बाजार पर दबाव

ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट। होर्मुज रूट बाधित होने से 10% एक्सपोर्ट और शेयर बाजार प्रभावित हो सकते हैं। सोना-चांदी में तेजी की संभावना।

By : स्वदेश डेस्क
ईरान-इजराइल जंग का असर: भारत की 50% तेल सप्लाई संकट में? सोना-चांदी और शेयर बाजार पर दबाव

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इजराइल द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई ठिकानों पर हमले के बाद हालात तेजी से बदल रहे हैं। इसका असर सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश पर भी पड़ सकता है। अगर यह टकराव लंबा खिंचता है, तो भारत की ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और बाजार तीनों पर दबाव दिख सकता है।

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। खाड़ी देशों सऊदी अरब, इराक, यूएई से निकलने वाला बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत को हर महीने मिलने वाली कच्चे तेल की सप्लाई का करीब 50% हिस्सा इसी रूट से आता है। अगर जंग बढ़ती है और यह मार्ग बाधित होता है, तो भारत के लिए बड़ी सप्लाई चेन चुनौती खड़ी हो सकती है। तेल महंगा हुआ तो असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा पेट्रोल-डीजल से लेकर ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजें तक।

10% नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट भी दांव पर

तेल ही नहीं, भारत का व्यापार भी इस रूट पर काफी निर्भर है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत के कुल नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट का 10% से ज्यादा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से जाता है। इसमें बासमती चावल, चाय, मसाले, फल-सब्जियां और इंजीनियरिंग गुड्स शामिल हैं। अगर माल ढुलाई महंगी हुई या रूट असुरक्षित हुआ, तो भारतीय निर्यातकों की लागत बढ़ जाएगी। खाड़ी देशों (GCC) के साथ भारत का व्यापार खासा बड़ा है। ऐसे में शिपिंग बीमा और फ्रेट चार्ज बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा।

शेयर बाजार पर क्यों बढ़ेगा दबाव?

भारतीय शेयर बाजार के लिए क्रूड ऑयल एक संवेदनशील कारक है। अगर ब्रेंट क्रूड की कीमतें 80-85 डॉलर प्रति बैरल के पार जाती हैं, तो बाजार में बड़ी बिकवाली देखी जा सकती है।शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 2.87% चढ़कर 72.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। पेंट, टायर, एविएशन, लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। पहले से ही विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जारी है। ऐसे में जियो-पॉलिटिकल तनाव निवेशकों का भरोसा और कमजोर कर सकता है।

height=375

सोना-चांदी में क्यों आ सकती है तेजी?

जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं। सोना और चांदी को पारंपरिक तौर पर ‘सेफ हेवन’ माना जाता है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर युद्ध का दायरा बढ़ता है, तो सोने की मांग और तेज हो सकती है। सिर्फ एक दिन में सोने में ₹1,075 और चांदी में ₹6,033 की तेजी दर्ज की गई।

संबंधित सामग्री

US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच न्यूयॉर्क में करीब 3 घंटे की बातचीत हुई। ईरान ने शर्त में कहा दबाव घटे तो सात दिन में होर्मुज खोलेंगे। ट्रंप ने डील या तबाही की चेतावनी भी दी।

Sep 23, 2026
US-Iran War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में जॉर्डन-बहरीन में मिसाइलें; ट्रंप बोले- होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कं

US-Iran War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में जॉर्डन-बहरीन में मिसाइलें; ट्रंप बोले- होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कं

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव ने एक बार फिर गरम रूप लिया है। अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

Sep 02, 2026
होर्मुज में ओमान की बढ़ती रणनीतिक भूमिका

होर्मुज में ओमान की बढ़ती रणनीतिक भूमिका

होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में ओमान और ईरान के सहयोग से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री यातायात पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। इससे क्षेत्रीय और वैश्विक संतुलन में परिवर्तन हो सकता है।

Aug 01, 2026
अमेरिकी मिसाइल हमले में IRGC के 3 जवानों की मौत, होर्मुज पर ईरान की चेतावनी से बढ़ा तनाव

अमेरिकी मिसाइल हमले में IRGC के 3 जवानों की मौत, होर्मुज पर ईरान की चेतावनी से बढ़ा तनाव

अमेरिका के मिसाइल हमले के बाद ईरान में तीन IRGC जवानों की मौत हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान की नई चेतावनी ने क्षेत्रीय तनाव और समुद्री व्यापार पर चिंता बढ़ा दी है।

Jul 30, 2026
होर्मुज को लेकर ट्रम्प का अल्टीमेटम, जहाज पर हमला हुआ तो ईरान के पुल और बिजलीघर बनेंगे निशाना

होर्मुज को लेकर ट्रम्प का अल्टीमेटम, जहाज पर हमला हुआ तो ईरान के पुल और बिजलीघर बनेंगे निशाना

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और तीखा हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि जहाज पर हमला हुआ तो पुल और बिजलीघरों को निशाना बनाएंगे।

Jul 22, 2026