ISRO SDSC SHAR recruitment 2026 know last date

Job In ISRO: इसरो में नौकरी करने का सुनहरा अवसर; इन कैटेगरी के 97 पदों पर निकली भर्ती, जानें आखिरी डेट

इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा ने 97 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 19 अक्टूबर से चालू हैं और 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

By : संजय चतुर्वेदी
Job In ISRO: इसरो में नौकरी करने का सुनहरा अवसर; इन कैटेगरी के 97 पदों पर निकली भर्ती, जानें आखिरी डेट

Government job New Vacancy

करियर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा यानी एसडीएससी एसएचआर ने कुल 97 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, नर्स, टेक्नीशियन, फायरमैन, ड्राइवर और मल्टी  टास्किंग स्टाफ जैसे पद शामिल हैं।

किस पद पर कितनी वैकेंसी

सबसे ज्यादा 43 पद टेक्नीशियन के हैं। इसके बाद मल्टी टास्किंग स्टाफ के 16 पद हैं।  टेक्निकल असिस्टेंट के 14 पदों पर भर्ती होगी। भारी वाहन चालक के 7 और हल्का वाहन चालक के 5 पद हैं। साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट A और नर्स  B के 3-3 पद हैं। फायरमैन के 2 और ड्राफ्ट्समैन B का 1 पद है।

किसके लिए कौन सी योग्यता जरूरी

अलग अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा चाहिए। साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी या फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी में डिग्री मांगी गई है।

लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन के साथ लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री जरूरी है। नर्स पद के लिए नर्सिंग में तीन साल का डिप्लोमा चाहिए। ड्राफ्ट्समैन के लिए 10वीं पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 10वीं पास और ड्राइवर पद के लिए 10 वीं पास के साथ लाइसेंस जरूरी है।

सिलेक्शन प्रोसेस

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी होगी। इसके साथ स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट भी होंगे। ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट और ट्रेड टेस्ट लिया गया। फायरमैन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। सभी चरणों के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा और उसके बाद नौकरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ISRO SDSC SHAR की आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं।
यहां विज्ञापन संख्या SDSC SHAR/RMT/03/2026 को ध्यान से पढ़ें।
अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
इसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026