जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के साथ इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस

जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के साथ इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस

By : Deepika Pal
जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के साथ इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस

Jagannath Temple: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर की चर्चा देशभर में होती रहती है। जहां पर रथ यात्रा की शुरुआत 27 जून 2025 से हो रही है, इस दौरान यहां बहुत भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर में दर्शन करने के लिए तो भक्त तो जाते ही हैं लेकिन यहां पर ऐसी कई जगहें जहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। बता दें कि, जगन्नाथ मंदिर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को समर्पित है। चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

जगन्नाथ पुरी के पास इन जगहों पर घूमने का करें प्लान

आपको बताते चलें कि, जगन्नाथ पुरी के पास आप इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। प्रकृति के सुंदर दृश्य के बीच अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. इसलिए आप आप रथ यात्रा के दौरान या फिर कभी भी पूरी जाने का प्लान बना रहे हैं...

चिल्का झील

आप जगन्नाथ मंदिर के अलावा चिल्का झील में भी घूमने का प्लान कर सकते हैं यह मंदिर से लगभग 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर है स्थित है। इसे भारत की सबसे बड़ी तटीय झीलों के रूप में जाना जाता है। इस झील की खासियत है कि यहां पर साइबेरियन पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा आप झील पर बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

पुरी बीच

जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने के लिए अगर आप जा रहे हैं तो मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित पुरी बीच को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसे गोल्डन बीच के रूप में भी जाना जाता है। इस बीच की खासियत है कि यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य बहुत की मनमोहक होता है। धार्मिक और पर्यटन के नजरिए से यह जगह सबसे अच्छी है।

कोणार्क सूर्य मंदिर

जगन्नाथ पुरी मंदिर के पास कोणार्क सूर्य मंदिर भी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मंदिर है। यह जगन्नाथ मंदिर से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है. आप यहां भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर की खासियत है कि, सूर्य देव के रथ के रूप में बनाया गया है, जिसमें लगभग 24 पहिए और 7 घोड़े हैं.मंदिर की दीवारों पर पहियों और घोड़ों की नक्काशी बहुत ही मनमोहक लगती है।

सुदर्शन क्राफ्ट म्यूजियम

जगन्नाथ मंदिर घूमने का प्लान अगर आप कर रहे हैं तो इसके साथ ही सुदर्शन क्राफ्ट म्यूजियम को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह पूरी जंक्शन से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है और यह म्यूजियम शनिवार और रविवार बंद रहता है और बाकी के दिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुलता है। आर्ट को लेकर उत्सुक लोग इस जगह पर घूमने आ सकते हैं।

इस जगह की खासियत है कि संग्रहालय में मौजूद लकड़ी की कलाकृतियां और मूर्तियाँ, नक्काशीदार पत्थर, पेंटिंग और हस्तशिल्प की वस्तुएं बहुत सी सुंदर लगते हैं। बता दें कि इस म्यूजियम को देखने के लिए भारतीयों के लिए 5 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 50 रुपये एंट्री फीस है।

संबंधित सामग्री

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

तराई के घने जंगलों, कलकल बहती नदियों और दुर्लभ वन्यजीवों की अनूठी दुनिया को करीब से देखने का इंतजार खत्म हो गया है।

Nov 02, 2026
केवड़िया में PM मोदी ने देखा हरियाणा पर्यटन का स्टॉल, सोनीपत का शहद और फरीदाबाद की गजक भी दिखी

केवड़िया में PM मोदी ने देखा हरियाणा पर्यटन का स्टॉल, सोनीपत का शहद और फरीदाबाद की गजक भी दिखी

गुजरात के केवड़िया में भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा पर्यटन के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्हें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और स्टार्टअप की जानकारी दी गई।

Oct 30, 2026
UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
Ram Ki Paidi Visitor Gallery: दीपोत्सव पर राम की पैड़ी में सजेगी विजिटर गैलरी, बनेगा सेल्फी पॉइंट 

Ram Ki Paidi Visitor Gallery: दीपोत्सव पर राम की पैड़ी में सजेगी विजिटर गैलरी, बनेगा सेल्फी पॉइंट 

दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही एक नया आकर्षण देखने को मिलेगा। यहां विकसित की जा रही भव्य विजिटर गैलरी और सेल्फी पॉइंट परिसर की...

Oct 24, 2026
Pokhara-Jomsom Air Service Suspended: पर्यटक सीजन खत्म होने से पहले पोखरा-जोमसोम हवाई सेवा बंद

Pokhara-Jomsom Air Service Suspended: पर्यटक सीजन खत्म होने से पहले पोखरा-जोमसोम हवाई सेवा बंद

नेपाल में पर्यटक सीजन समाप्त होने से पहले ही पोखरा से जोमसोम के बीच संचालित नियमित हवाई सेवाओं पर विराम लग गया है।

Oct 20, 2026