Market Review: डॉलर व रुपये में उतार-चढ़ाव और फेड की बैठक पर निवेशकों की नजर

Market Review: डॉलर व रुपये में उतार-चढ़ाव और फेड की बैठक पर निवेशकों की नजर

By : Swadesh Bhopal
Market Review: डॉलर व रुपये में उतार-चढ़ाव और फेड की बैठक पर निवेशकों की नजर

बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही, जिसके बाद अब निवेशकों की निगाह अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर होगी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक 9 और 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, घरेलू स्तर पर खुदरा महंगाई के नवंबर 2025 के आंकड़े 12 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव का असर स्पष्ट रूप से बाजारों पर दिखेगा।

बीते सप्ताह बाजार में रही बिकवाली

पिछले सप्ताह औद्योगिक उत्पादन के कमजोर आंकड़ों के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही। रुपये की गिरावट ने भी निवेश धारणा को कमजोर किया। हालांकि, सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती से बाजार में रौनक लौट आई, विशेषकर बैंकिंग कंपनियों में।

अमरीकी फेड की बैठक और खुदरा महंगाई पर रहेगा फोकस

गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 5.70 अंक की नगण्य बढ़त के साथ 85,712.37 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 26,186.45 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों पर दबाव अधिक रहा। निफ्टी मिडकैप 50 सूचकांक 0.23 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 सूचकांक 1.80 प्रतिशत लुढ़क गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 में साप्ताहिक गिरावट रही, जबकि अन्य 14 में तेजी दर्ज की गई। इटनरल को सबसे अधिक 2.58 प्रतिशत का नुकसान हुआ। टाइटन का शेयर 2.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.75 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.66 प्रतिशत टूट गया।

शीर्ष 5 कंपनियों का पूंजीकरण 72,285 करोड़ रुपये बढ़ा

पिछले सप्ताह सेंसेक्स में नगण्य साप्ताहिक तेजी के बीच बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 72,285 करोड़ रुपये बढ़ गया।

• टीसीएस का एमकैप 35,910 करोड़ रुपये बढ़ा।

• इंफोसिस का एमकैप 23,405 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस में 6,720 करोड़ रुपये की तेजी रही।

• दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एमकैप 3,792 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 2,458 करोड़ रुपये बढ़ा।

शीर्ष 10 की अन्य पांच कंपनियों में गिरावट रही। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप सबसे अधिक 35,117 करोड़ रुपये घटा।

सप्ताह के दौरान शेयरों में उतार-चढ़ाव

• टेक महिंद्रा में 3.49 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 3.39, एशियन पेंट्स में 3.26 और टीसीएस में 3.16 प्रतिशत की गिरावट रही।

• मारुति सुजुकी का शेयर 2.41 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.44 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.04 प्रतिशत चढ़ा।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
CBSE Rules Change: सीबीएसई ने 10वीं से पर्यावरण शिक्षा हटाई, 9वीं के छात्रों के लिए अब वोकेशनल विषय जरूरी

CBSE Rules Change: सीबीएसई ने 10वीं से पर्यावरण शिक्षा हटाई, 9वीं के छात्रों के लिए अब वोकेशनल विषय जरूरी

सीबीएसई ने सत्र 2026-27 के लिए 9वीं और 10वीं की स्कीम ऑफ स्टडीज बदल दी है। 10 वीं से पर्यावरण शिक्षा हट गई है और व्यावसायिक शिक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगी।

Oct 30, 2026