नवरात्रि का कुट्टू चीला व्यंजन

नवरात्रि में स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, मिनटों में घर पर बनाएं कुट्टू का चीला

नवरात्रि के दौरान कुट्टू का चीला एक उत्तम विकल्प है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी है। इसे बनाना आसान है और यह व्रत के लिए परफेक्ट है।

By : सपना तंवर
नवरात्रि में स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, मिनटों में घर पर बनाएं कुट्टू का चीला

अगर आप भी नवरात्रि में कुछ नया ट्राई करने का मन बना रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाया जाए? तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर मिनटों में कुट्टू के आटे से टेस्टी और हेल्दी चीला कैसे बना सकते हैं। क्योंकि यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे खाने के बाद जल्दी भूख भी नहीं लगती है।

नवरात्रि में लोग खाने को लेकर परेशान रहते हैं कि क्या बनाया जाए, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। आपके लिए कुट्टू के आटे का चीला एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप घर पर मिनटों में बना सकते हैं। चलिए इसकी पूरी रेसिपी और सामग्री जान लेते हैं, जो नीचे दी गई है।

आवश्यक सामग्री:

  • 1 कप कुट्टू का आटा
  • 1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (घोल बनाने के लिए)
  • घी या तेल (सेंकने के लिए)

चीला बनाने की पूरी रेसिपी:
चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें और फिर उसमें मैश किया हुआ आलू डालें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।

अब तवा गरम करें और उस पर हल्का सा घी लगाएं। तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें। मीडियम आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। इस तरह से आप घर पर मिनटों में टेस्टी और हेल्दी चीला बना सकते हैं और दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ गरमा-गरम खा सकते हैं।

 

संबंधित सामग्री

शक्ति का सच्चा रूप सृजन, करुणा और न्याय: ब्रज की नवरात्रि परंपरा का संदेश

शक्ति का सच्चा रूप सृजन, करुणा और न्याय: ब्रज की नवरात्रि परंपरा का संदेश

ब्रज में शारदीय और चैत्र नवरात्रि शक्ति उपासना के प्रमुख अवसर हैं। गोपाल शरण शर्मा के लेख में ब्रज की लोकमाताओं, लोकगीतों और शक्ति व भक्ति के समन्वय की चर्चा।

Oct 18, 2026
Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

ग्वालियर में नवरात्रि की रात शीतला माता मंदिर के पास धान से लदा ट्रक बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हो गया। 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई, 39 अस्पताल पहुंचे। जिला कलेक्टर एसपी के साथ अस्पताल पहुंचे।

Oct 18, 2026
Gorakhpur News: नवरात्रि के मौके पर पूजन एवं भजन से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

Gorakhpur News: नवरात्रि के मौके पर पूजन एवं भजन से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप कन्या इण्टर कॉलेज एवं महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामदत्तपुर, गोरखपुर के...

Oct 17, 2026
Navratri 2026:मां कालरात्रि की पूजा से दूर होंगे संकट? सप्तमी पर जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और गुड़ के भोग का महत्व

Navratri 2026:मां कालरात्रि की पूजा से दूर होंगे संकट? सप्तमी पर जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और गुड़ के भोग का महत्व

शारदीय नवरात्रि 2026 में सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और गुड़ के भोग का महत्व।

Oct 17, 2026
Navratri 6th Day 2026:आज मां कात्यायनी की पूजा से मिलेगा मनचाह फल

Navratri 6th Day 2026:आज मां कात्यायनी की पूजा से मिलेगा मनचाह फल

On the 6th day of Navratri, October 16, 2026, devotees will perform rituals to worship Goddess Katyayani, seeking blessings for courage and fulfillment of desires.

Oct 16, 2026