Gwalior Truck Accident Kills 12 Near Sheetla Mata

Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

ग्वालियर में नवरात्रि की रात शीतला माता मंदिर के पास धान से लदा ट्रक बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हो गया। 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई, 39 अस्पताल पहुंचे। जिला कलेक्टर एसपी के साथ अस्पताल पहुंचे।

By : स्वदेश डेस्क
Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

Gwalior Tragic accident

सुजान सिंह, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शीतला माता मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेकाबू ट्रक ने नवरात्रि की रात को मातम में बदल दिया। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक अनियंत्रित ट्रक श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई।

ढलान पर बेकाबू हुआ धान से लदा ट्रक

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, नवरात्रि में मंदिर पहुंचने वालों की भीड़ लगातार बनी हुई थी। छिनोर वाली सड़क पर तेज ढलान है और वहां भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है। एसएसपी ने बताया कि धान से भरा ट्रक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ता हुआ आगे बढ़ा और ढलान पर काबू से बाहर हो गया। नीचे उतरते हुए ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

अस्पताल में कितने घायल, कितने गंभीर

एसएसपी के अनुसार अब तक 42 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से  14 की मौत हो चुकी है। पांच से छह मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं। बाकी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और दूसरे वाहन मौके पर भेज दिए गए थे। उनके मुताबिक करीब 29 लोगों को अलग अलग तरह की चोटें आई हैं और पांच से छह की हालत गंभीर बनी हुई है।

बैरिकेड और चेक पॉइंट के बावजूद ट्रक कैसे पहुंचा

कलेक्टर ने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर स्टॉपर और पुलिस चेक पॉइंट लगा था। फिर भी ट्रक अंदर कैसे आ गया, यह जांच का विषय है। ट्रक की तकनीकी खामी पता करने के लिए आरटीओ की टीम को मौके पर भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसा था मंजर

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ। उसने अपनी आंखों के सामने कुछ लोगों को दम तोड़ते देखा। उसके मुताबिक ट्रक में क्षमता से ज्यादा माल लदा था। वह अचानक नीचे आया और कुछ दुकानों के साथ लोगों को भी कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शी के भाई को भी चोट आई है। घटनास्थल पर अब भी अफरातफरी का माहौल है। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।  इस दुःखद दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

मृतकों के नाम की लिस्ट जारी

हादसे में जान गंवाने वाले 13 श्रद्धालुओं में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, मृतकों की जानकारी सामने आई है। मृतकों मै ग्वालियर के साथ श्योपुर, शिवपुरी के भी श्रद्धालु शामिल हैं।
1. सत्येंद्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर उमर 22 साल निवासी महलगांव ग्वालियर मोबाइल नंबर 8839505842
2. सरला तोमर पत्नी राजेंद्र कुमार 50 साल निवासी हनुमान पहाड़ी राजीव नगर गुड़ा गुड़ी का नाका ग्वालियर मोबाइल नंबर 8827158595
3. गौरव परिहार पुत्र कमलेश परिहार उमर 18 साल निवासी बड़ा गांव खुरेरी ग्वालियर मोबाइल नंबर 9479650004
4. महेश शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा उम्र 45 साल निवासी सहसराम गसवानी  श्योपुर मोबाइल नंबर 7999460687
5. विमलेश पुत्र बबलू बघेल उमर 18 साल निवासी महागावरा थाना सीहोर जिला शिवपुरी  मोबाइल नंबर 7773829895
6. देवेश बघेल पुत्र हरि सिंह बघेल उमर 17 साल निवासी मावटा थाना भितरवार मोबाइल नंबर 8823037295
7. प्रिंस उर्फ छोटू जाटव पुत्र संतोष जाटव उम्र 16 साल निवासी चौहान प्याऊ गल्ला कोठार थाटीपुर मोनं 7389273446
8. शौर्य शर्मा पुत्र संजय शर्मा उम्र 15 साल निवासी सहसराम गोस्वामी शिवपुरी मोबाइल नंबर 8817276266
9. हेमंत राठौड़ पुत्र जबर सिंह राठौड़ उमर 21 साल निवासी यादव धर्म कांटा हजीरा ग्वालियर
10. दिव्यांश पुत्र अशोक कुशवाहा उमर 16 साल निवासी महेशपुरा सिकंदर कंपू ग्वालियर
3 अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
 

सरकार से आर्थिक सहायता की मांग

ग्वालियर हादसे को लेकर इलाके में मातम पसरा हुआ है। अपनों को खोने वाले परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस बीच पीड़ितों के परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि मृतक के परिजनों को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इतना ही नहीं उनकी मांग है कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज हो।

ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार

ग्वालियर भीषण हादसे में शामिल ट्रक के वाहन मालिक मोहित सिंह और घटना के वक्त ट्रक चला रहे ड्राइवर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनको आगे की पूछताछ के लिए फिलहाल पुलिस थाने ले जा रही है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026