निचले स्तर से 700 अंक उछला सेंसेक्स, 81,800 के पार, निफ्टी 25,100 के ऊपर

निचले स्तर से 700 अंक उछला सेंसेक्स, 81,800 के पार, निफ्टी 25,100 के ऊपर

By : Swadesh Bhopal
निचले स्तर से 700 अंक उछला सेंसेक्स, 81,800 के पार, निफ्टी 25,100 के ऊपर

शेयर बाजार में मंगलवार, 27 जनवरी को शुरुआती दबाव के बाद तस्वीर बदली हुई नजर आई. दिन के निचले स्तर से मजबूत रिकवरी करते हुए सेंसेक्स करीब 700 अंक संभलकर 81,800 के ऊपर पहुंच गया. वहीं निफ्टी में भी 180 अंकों से ज्यादा की वापसी दिखी और यह 25,100 के आसपास कारोबार करता नजर आया.बाजार की इस तेजी को मेटल, आईटी और बैंकिंग शेयरों से सपोर्ट मिला, जहां चुनिंदा स्टॉक्स में खरीदारी साफ दिखाई दी.

सेक्टोरल शेयरों ने संभाला बाजार

सुबह की गिरावट के बाद जैसे ही मेटल और आईटी शेयरों में खरीद बढ़ी, बाजार ने रफ्तार पकड़ ली. बैंकिंग शेयरों में भी रिकवरी देखने को मिली, जिससे इंडेक्स को मजबूती मिली. यही वजह रही कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने दिन के निचले स्तर से तेजी से ऊपर आए.

ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट

एशियाई बाजारों का हाल

कोरिया का कोस्पी 1.93% चढ़कर 5,045 पर

जापान का निक्केई 0.41% की तेजी के साथ 53,099 पर

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.07% उछलकर 27,050 पर

चीन का शंघाई कंपोजिट 1.43% बढ़कर 4,130 पर कारोबार करता दिखा

अमेरिकी बाजारों में भी सोमवार को मजबूती रही थी. 26 जनवरी को डाउ जोन्स 0.64% बढ़कर 49,412 पर बंद हुआ. नैस्डेक 0.43% और S&P 500 इंडेक्स 0.50% की तेजी के साथ क्लोज हुआ.

FII बिकवाली, DII ने संभाला मोर्चा

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. 23 जनवरी को FIIs ने 3,191 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगभग 3,173 करोड़ रुपये की खरीदारी की.दिसंबर 2025 की बात करें तो उस महीने FIIs ने कुल 34,350 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे. इसी दौरान DIIs ने 79,620 करोड़ रुपये की खरीद कर बाजार को सहारा दिया था.

पिछले सत्र में दिखी थी कमजोरी

इससे पहले शुक्रवार, 23 जनवरी को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. सेंसेक्स 770 अंक टूटकर 81,538 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 241 अंक गिरकर 25,048 के स्तर पर आ गया था.आज की रिकवरी के बाद निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या बाजार इस मजबूती को बरकरार रख पाता है या फिर उतार-चढ़ाव जारी रहता है.

संबंधित सामग्री

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 72,600 के स्तर पर है, जबकि निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 22,400 पर कारोबार कर रहा है।

Oct 26, 2026
Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

शेयर बाजार में मंगलवार को सेंसेक्स 685 अंक चढ़कर 73067 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 220 अंक चढ़कर 22776 अंक पर बंद हुआ। कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आने पर मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा मिला।<br/>

Oct 06, 2026
चौथे दिन भी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 521 अंक उछला; निफ्टी 24,400 के पार बंद

चौथे दिन भी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 521 अंक उछला; निफ्टी 24,400 के पार बंद

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार पहुंचा। जानिए तेजी के छह बड़े कारण।

Jul 06, 2026
Sensex Closing: आईटी शेयरों ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 579 अंक उछला; निफ्टी 24,175 के पार

Sensex Closing: आईटी शेयरों ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 579 अंक उछला; निफ्टी 24,175 के पार

आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स 579 अंक चढ़कर 77,502 पर बंद हुआ। जानिए निफ्टी, सेक्टर और बाजार की पूरी रिपोर्ट।

Jul 02, 2026