Sensex Jumps 685 points increase in Nifty closing

Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

शेयर बाजार में मंगलवार को सेंसेक्स 685 अंक चढ़कर 73067 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 220 अंक चढ़कर 22776 अंक पर बंद हुआ। कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आने पर मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा मिला।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

Share market Green Signal Closed

बिजनेस। शेयर बाजार में मंगलवार को खरीदारों का दिन रहा। सेंसेक्स 685 अंक बढ़कर 73067.81 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 220.35 अंक की बढ़त के साथ 22776.10 पर पहुंच गया। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार हरे निशान में रहा। बिकवाली का दबाव घटा  तो निवेशकों ने भी राहत की सांस ली। तेजी किसी एक सेक्टर तक सीमित न होकर कई हिस्सों में दिखाई दी।

रिलायंस और एचयूएल ने बढ़ाया बाजार का हौसला

दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिस्दुस्तान यूनिलीवर ने बाजार को सबसे ज्यादा सहारा दिया। दोनों के शेयर करीब तीन फीसदी चढ़े। उधर रुपये की चाल थोड़ी सुस्त रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे कमजोर होकर 96.43 पर बंद हुआ। यह आंकड़ा अस्थायी है। बाजार की चुनौतियां अब भी खत्म नहीं हुई है। इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

किन सेक्टरों में रही खरीददारी और कहां दिखा दबाव

 सबसे ज्यादा कमाई रसायन क्षेत्र में हुई। उसके बाद फार्मा और तेल व गैस सेक्टर ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और  वित्तीय सेवाओं के शेयर भी मजबूत रहे। छोटे और मझोले शेयरों में भी निवेशकों की अच्छी हिस्सेदारी दिखी। दूसरी तरफ आईटी सेक्टर के बाजार के लिए सबसे बड़ा बोझ बना रहा। रियल्टी, सरकारी बैंक, सीमेंट और आरईआईटी में भी कमजोरी रही। इन सेक्टरों में निवेशकों की दिलचस्पी कम नजर आई और इनके सूचकांक नीचे बंद हुए।

 शेयर बाजार में तेजी की वजहें

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजहों में पहली वजह कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही। भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए। इससे कंपनियों की लागत घटने की उम्मीद बढ़ी। 
-दूसरी वजह दूसरी तिमाही के मजबूत कारोबारी अपडेट रहे। उन्होंने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
- तीसरी वजह बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट रही। इससे शेयर में पैसा लगाना ज्यादा आकर्षक हो गया।
-चौथी वजह मजबूत वैश्विक संकेत रहे। इनका सीधा असर भारतीय बाजार पर दिखा।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026