Sensex Jumps 1080 Points, Nifty Above 22800

शेयर बाजार की ग्रीन शुरुआत: सेंसेक्स 1,080 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार

वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी 22,800 के पार पहुंचा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई।

By : स्वदेश डेस्क
शेयर बाजार की ग्रीन शुरुआत: सेंसेक्स 1,080 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूत शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी 22,800 के महत्वपूर्ण स्तर के ऊपर पहुंच गया।सुबह करीब 9:17 बजे, सेंसेक्स 1,014 अंक यानी 1.40% की बढ़त के साथ 73,741 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 297 अंकों की तेजी के साथ 22,819 के आसपास पहुंच गया।

SMID शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

व्यापक बाजार में भी तेजी का माहौल रहा.निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 1.84% की बढ़त दर्ज की गई. निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1.64% ऊपर रहा विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों का रुझान बड़े शेयरों के साथ-साथ मिड और स्मॉलकैप कंपनियों की ओर भी बढ़ा है, जिससे बाजार की चौड़ाई मजबूत हुई है।

ऑटो और बैंकिंग में तेजी

  • निफ्टी ऑटो लगभग 2% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा

  • पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर में भी खरीदारी देखी गई

  • वहीं आईटी सेक्टर अपेक्षाकृत कमजोर रहा और सीमित बढ़त दर्ज की

वैश्विक संकेतों का असर

बाजार में तेजी का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी माना जा रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान के बिजली ढांचे पर प्रस्तावित हमलों को टालने से निवेशकों की चिंता कम हुई है।एशियाई बाजारों में मजबूती , जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1% से अधिक चढ़े, अमेरिकी बाजारों में भी तेजी, डॉव जोन्स 1.38% ऊपर बंद, S&P 500 में 1.15% की बढ़त, नैस्डैक 1.4% चढ़ा.

कच्चे तेल और कमोडिटी बाजार का रुख

मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा सोना और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई, सोना लगभग 2% नीचे, चांदी में 3.6% की गिरावट, कमोडिटी कीमतों में यह गिरावट भी इक्विटी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

निवेशकों का बढ़ा भरोसा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव में कमी और वैश्विक बाजारों की मजबूती से निवेशकों का भरोसा लौटा है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, इसलिए आगे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। फिलहाल, बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है और निवेशक वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

संबंधित सामग्री

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026
Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा गिरकर 73,210 और निफ्टी 22,653 पर पहुंच गया। Infosys, TCS और HCL Tech समेत IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

Oct 27, 2026
Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 72,600 के स्तर पर है, जबकि निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 22,400 पर कारोबार कर रहा है।

Oct 26, 2026