शेयर बाजार क्रैश की 5 बड़ी वजहें

शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,250 अंक टूटा, निफ्टी फिसला, इन 5 वजहों से धड़ाम बाजार

आईटी शेयरों में बिकवाली, कमजोर ग्लोबल संकेत, रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों के उछाल से बाजार धड़ाम। सेंसेक्स 1,250 अंक टूटा, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद।

By : संजय चतुर्वेदी
शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,250 अंक टूटा, निफ्टी फिसला, इन 5 वजहों से धड़ाम बाजार

Share Market Crash

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के दिन तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। शुरुआती कारोबार से ही बिकवाली हावी रही और दिन के दौरान सेंसेक्स करीब 1,250 अंक तक टूट गया। निफ्टी भी 25,400 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया। पिछले दो दिनों की तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया और लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में क्या रहा हाल

दिनभर की उठापटक के बाद BSE Sensex 1,068.74 अंक यानी 1.28% गिरकर 82,225.92 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 288.35 अंक यानी 1.12% टूटकर 25,424.65 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में करीब आधा फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई।

इतनी बड़ी गिरावट के कारण
शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट के निवेशकों के एक ही दिन में 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए। कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। गिरावट के बड़े कारण सामने आए हैंः
 

1. आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर पर रहा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं ने पारंपरिक आईटी कंपनियों के भविष्य को लेकर आशंकाएं बढ़ा दी हैं।

अमेरिकी एआई कंपनी Anthropic ने दावा किया है कि उसका ‘क्लाउड कोड’ टूल पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपडेट करने की लागत और जटिलता को कम कर सकता है। इससे भारतीय आईटी कंपनियों के ऑर्डर बुक पर असर पड़ने की चिंता बढ़ी। सुबह करीब 9:30 बजे निफ्टी आईटी इंडेक्स लगभग 3% तक टूट गया।

2. रुपये में कमजोरी

डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे गिरकर 90.96 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की मजबूती ने घरेलू मुद्रा पर दबाव बनाया। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की कुछ खरीदारी से गिरावट सीमित रही।

3. कमजोर वैश्विक संकेत

एशियाई बाजारों में सुस्ती रही, जबकि अमेरिकी बाजार Wall Street भी गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने टैरिफ को लेकर कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी। निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनानी शुरू कर दी।

4. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude का भाव करीब 1% बढ़कर 72.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल महंगा होने से भारत का आयात बिल बढ़ने और महंगाई दबाव बढ़ने की आशंका रहती है, जो बाजार के लिए नकारात्मक संकेत है।

5. वीकली एक्सपायरी का असर

मंगलवार को निफ्टी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी थी। ऐसे दिनों में ट्रेडर्स अपनी फ्यूचर्स और ऑप्शंस पोजिशन समायोजित करते हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ जाती है। आज की तेज गिरावट में इसका भी योगदान रहा।

चार्ट्स क्या कह रहे हैं?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स के मुताबिक, पिछली ट्रेडिंग में निफ्टी 25,700 के ऊपर टिक नहीं पाया, जो तेजी की रफ्तार धीमी पड़ने का संकेत है। उनका मानना है कि 25,300 से 25,840 के बीच दायरा बना रह सकता है और 25,550 के आसपास उतार-चढ़ाव पर नजर रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमरः स्वदेश पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को सलाह है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

संबंधित सामग्री

Share Market Crash: खुलते ही बाजार में ताबाही! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट

Share Market Crash: खुलते ही बाजार में ताबाही! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट

भारतीय बाजार में बुधवार को तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 72,800 और निफ्टी 22,550 के करीब पहुंचा। FII बिकवाली, सेक्टोरल दबाव और जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर नजर रही।

Oct 28, 2026
Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों में ₹20.79 लाख करोड़ का मार्केट कैप घटा। जानिए कच्चे तेल, पश्चिम एशिया तनाव और वैश्विक बाजारों समेत गिरावट के 5 बड़े कारण।

Oct 24, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1400 तक फिसला, जानें वजह

Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1400 तक फिसला, जानें वजह

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक तेज गिरावट आई। कच्चा तेल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और India VIX में उछाल ने बाजार पर दबाव बढ़ाया।

Sep 15, 2026
सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे; बैंकिंग-FMCG में बिकवाली

सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे; बैंकिंग-FMCG में बिकवाली

11 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 78,250 पर और निफ्टी 50 अंक गिरकर 24,500 के आसपास बंद हुआ।

Aug 11, 2026
शेयर बाजार का निफ्टी 24000 पर अटका, फिर भी बुल्स के हौसले बुलंद; कल क्या होगा अगला ट्रिगर?

शेयर बाजार का निफ्टी 24000 पर अटका, फिर भी बुल्स के हौसले बुलंद; कल क्या होगा अगला ट्रिगर?

निफ्टी 24,000 के अहम स्तर के करीब बंद हुआ, लेकिन रेजिस्टेंस पार नहीं कर सका। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चार्ट पर बने संकेत तेजी की संभावना दिखा रहे हैं। जानिए बुधवार के लिए क्या है बाजार का संकेत।

Jun 16, 2026