Stock Market Crash: 3 Reasons Behind Fall

Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1400 तक फिसला, जानें वजह

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक तेज गिरावट आई। कच्चा तेल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और India VIX में उछाल ने बाजार पर दबाव बढ़ाया।

By : संजय चतुर्वेदी
Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1400 तक फिसला, जानें वजह

Share Market Crash Tuesday Reason

बिजनेस। शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत भले ही तेज उछाल के साथ हुई। लेकिन कुछ ही देर में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक बिकवाली बढ़ी और दोनों प्रमुख इंडेक्स तेजी छोड़कर तेज गिरावट में चले गए। सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 1300 अंक से ज्यादा नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी भी अपने डे हाई से करीब 440 अंक फिसल गया। 

शेयर बाजा में आई इस अचानक गिरावट के पीछे सिर्फ घरेलू कारण नहीं है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, अमेरिका की बॉन्ड यील्ज में उछाल और इंडिया वीआईएक्स में तेजी ने बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव बढ़ाया है।

तेजी के साथ खुला बाजार फिर बदला पूरा खेल

मंगलवार को कारोबारी सत्र की शुरुआत निवेशकों के लिए उम्मीद जगाने वाली रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के सा खुले। शुरुआती तेजी को देखकर ऐसा लग रहा था कि पिछले सप्ताह बाजा में आई कमजोरी के बाद अब खरीदारी लौट रही है। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। कारोबार बढ़ने के साथ बाजा में बिकवाली का दबाव बढ़ा और दोनों इंडेक्स तेजी से नीचे आने लगे। मार्केट बंद होने तक सेंसेक्स 74003 पर रहा। यह अपने दिन के उच्चतम स्तर से 777 प्वाइंट नीचे आ गया।

इसी तरह एनएसई निफ्टी भी शुरुआती बढ़त गंवा बैठा। निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 23398 के मुकाबले 23576 पर खुला था। लेकिन बाद में इसमें तेज गिरावट आई। मार्केट क्लोजिंग के समय निफ्टी 23118 पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट की तीन बड़ी वजहेंः-

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वेस्ट एशिया में अमेरिका-ईरान टेंशन ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। तेल की कीमतों में यह तेजी महंगाई को लेकर चिंता बढ़ाती है। साथ ही इसका सीधा असर शेयर बाजार के निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ता है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और कमजोर ग्लोबल संकेत

बाजार में गिरावट की दूसरी बड़ी वजह अमेरिका से मिले संकेत हैं। सोमवार को 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 5 फीसदी तक पहुंच गई। अक्तूबर 2023 के बाद यह पहला मौका है जब यील्ड इस स्तर पर पहुंची है। 10 वर्षीय अमेरिकी यील्ड को वैश्विक वित्तीय बाजारों के लिए अहम संकेतक माना जाता है। इसके अलावा पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली थी। इसका असर मंगलवार को भारतीय बाजार पर दिखाई दिया।

India VIX में अचानक उछाल

बाजार में डर और अस्थिरता का संकेत देने वाले India VIX में भी मंगलवार को तेज बढ़ोतरी हुई। इनमें करीब 6 फीसदी का उछाल आया और यह 13 के पार निकल गया। VIX में बढ़ोतरी बताती है कि बाजा में आने वाले दिनों को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। ग्लोबल तनाव और तेल की कीमतों में तेजी के बीच इसमें आया उछाल बिकवाली के दबाव को और बढ़ाता दिखा।

इन बड़े शेयरों में भी जोरदार गिरावट

बाजार में आई बिकवाली का असर कई दिग्गज शेयरों पर भी दिखाई दिया। बीएसई की लर्जकैप कैटेगरी में बीईएल के शेयर करीब 5 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा इंडिगो में 3.56 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 2.96, अडानी पोर्ट में 2.5 फीसदी और एसबीआई 2.42 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे थे। 

टाइटन Titan में 2.35 फीसदी, Bajaj Finance में 2.34 फीसदी, Asian Paints में 2.31 फीसदी, M&M में 2.19 फीसदी और ट्रेंट में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान IT इंडेक्स को छोड़कर बाजार की ज्यादातर प्रमुख कैटेगरी में दबाव देखने को मिला।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026