शेयर बाजार में ग्रीन शुरुआत: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,200 के ऊपर

शेयर बाजार में ग्रीन शुरुआत: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,200 के ऊपर

By : Swadesh Bhopal
शेयर बाजार में ग्रीन शुरुआत: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,200 के ऊपर

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने सधी हुई लेकिन सकारात्मक शुरुआत की। बुधवार, 24 दिसंबर को निवेशकों का रुझान एक बार फिर खरीदारी की ओर दिखा, जिसका असर प्रमुख इंडेक्स पर साफ नजर आया।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 85,650 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 40 अंकों की बढ़त के साथ 26,220 के स्तर को पार कर गया।

ज्यादातर शेयरों में खरीदारी का माहौल

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी बनी हुई है। सेक्टोरल आधार पर देखें तो मीडिया, मेटल और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि, IT सेक्टर आज दबाव में है और इस इंडेक्स में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है।

ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट

विदेशी बाजारों से भी आज घरेलू बाजार को सहारा मिला है। एशियाई बाजारों में ज्यादातर इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ 50,460 के आसपास है।

कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.13% ऊपर कारोबार कर रहा है।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी हरे निशान में हैं।

अमेरिकी बाजारों की बात करें तो 23 दिसंबर को डाउ जोंस हल्की तेजी के साथ बंद हुआ था। नैस्डेक और S&P 500 में भी आधा फीसदी के आसपास की बढ़त दर्ज की गई थी।

DIIs ने संभाला बाजार

23 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने करीब 1,794 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,812 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

दिसंबर में अब तक FIIs जहां 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं, वहीं DIIs ने लगभग 60 हजार करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। यही वजह है कि बाजार में बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।

कल बाजार रहा था लगभग सपाट

मंगलवार को बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा। सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 85,525 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26,177 पर बंद हुआ। IT और बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखा था, जबकि FMCG, मीडिया और मेटल शेयरों ने बाजार को सहारा दिया था।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 72,600 के स्तर पर है, जबकि निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 22,400 पर कारोबार कर रहा है।

Oct 26, 2026
Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

शेयर बाजार में मंगलवार को सेंसेक्स 685 अंक चढ़कर 73067 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 220 अंक चढ़कर 22776 अंक पर बंद हुआ। कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आने पर मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा मिला।<br/>

Oct 06, 2026
चौथे दिन भी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 521 अंक उछला; निफ्टी 24,400 के पार बंद

चौथे दिन भी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 521 अंक उछला; निफ्टी 24,400 के पार बंद

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार पहुंचा। जानिए तेजी के छह बड़े कारण।

Jul 06, 2026