भारत-ब्रिटेन के बीच FTA पर बातचीत, 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शेष मुद्दों पर करेंगे चर्चा

भारत-ब्रिटेन के बीच FTA पर बातचीत, 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शेष मुद्दों पर करेंगे चर्चा

दोनों देश एक अंतरिम मुक्त व्यापार क्षेत्र पर विचार कर रहे हैं

By : Swadesh News
भारत-ब्रिटेन के बीच FTA पर बातचीत, 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शेष मुद्दों पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर बातचीत का अगला दौर सोमवार से शुरू होगा। ब्रिटेन का 30 सदस्यीय एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ शेष मुद्दों पर वार्ता शुरू करेगा। दोनों देशों ने हाल ही में 13वें दौर की बातचीत संपन्न की है।

अधिकारी सूत्रों ने रविवार को दी जानकारी में कहा कि ब्रिटेन का 30 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल एफटीए के शेष मुद्दों पर सोमवार से भारतीय दल के साथ इसके अगले दौर की बातचीत शुरू करेगा। दोनों देश एक अंतरिम मुक्त व्यापार क्षेत्र पर विचार कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश वस्तुओं पर टैरिफ कम हो जाएगा।

उल्लेखीनय है कि भारत और ब्रिटेन ने 2022 में औपचारिक मुक्त व्यापार समझौता वार्ता शुरू की थी। दोनों देशों के बीच निवेश पर एक अलग समझौते (द्विपक्षीय निवेश संधि) के तहत बातचीत की जा रही है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल के नेतृत्व में एक दल वार्ता को गति देने के लिए पिछले हफ्ते लंदन गया था।

संबंधित सामग्री

अगले पांच वर्षों में राज्य के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

अगले पांच वर्षों में राज्य के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा का 20.57 अरब डॉलर का निर्यात 200 से अधिक देशों तक पहुंच रहा है। गुरुग्राम कार्यशाला में एफटीए अवसरों, गुणवत्ता और सतत विनिर्माण पर जोर दिया गया।

Nov 03, 2026
मुक्त व्यापार और हमारी बदलती कूटनीति

मुक्त व्यापार और हमारी बदलती कूटनीति

भारत और ब्रिटेन के बीच हाल ही में हुआ मुक्त व्यापार समझौता भारत की बदलती आर्थिक नीति और वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उसके उभार को दर्शाता है।

Jun 30, 2026
इजराइल में चलेगा भारतीय UPI: मोदी-नेतन्याहू की मुलाकात में बड़ा फैसला, जल्द FTA का संकेत

इजराइल में चलेगा भारतीय UPI: मोदी-नेतन्याहू की मुलाकात में बड़ा फैसला, जल्द FTA का संकेत

इजराइल में भारतीय UPI लागू होगा। पीएम मोदी और नेतन्याहू की बैठक में FTA पर सहमति, रक्षा-टेक्नोलॉजी सहयोग भी बढ़ेगा।

Feb 26, 2026
India GCC FTA: 6 खाड़ी देशों से डील की तैयारी, भारत को बड़ा फायदा, पाक-बांग्लादेश की बढ़ी टेंशन

India GCC FTA: 6 खाड़ी देशों से डील की तैयारी, भारत को बड़ा फायदा, पाक-बांग्लादेश की बढ़ी टेंशन

भारत और GCC के 6 देशों के बीच FTA वार्ता शुरू हुई है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगा। व्यापार, ऊर्जा और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

Feb 05, 2026