उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। UPSSSC ने लेखपाल भर्ती के मेन्स का पेपर की डेट रिलीज कर दी है। लंबे समय से इस भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। इसलिए जान लीजिए इसकी पूरी डिटेल और कब होगा इसका पेपर?
कब है पेपर?
आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, लेखपाल भर्ती की मेन्स परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
जान लें कितनी पोस्ट के लिए निकली भर्ती
इस भर्ती प्रोसेस के जरिए प्रदेश में कुल 7996 लेखपाल पदों को भरा जाएगा। आयोग ने अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से पदों का बंटवारा किया है। इसलिए आप ये भी जान लीजिए किस कैटेगरी में कितनी पोस्टस् निकली है।
-
जनरल कैटेगरी – 3205 पद
-
ओबीसी – 2158 पद
-
EWS – 792 पद
-
एससी – 1679 पद
-
एसटी – 160 पद
लाखों कैंडिडेट्स देंगे पेपर
लेखपाल भर्ती की मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 3.66 लाख कैंडिडेट्स का चयन किया गया है। इन कैंडिडेट्स को PET (Preliminary Eligibility Test) में मिले नंबरों के आधार पर चुना गया है। PET परीक्षा के बाद से ही कैंडिडेट मेन्स परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।
ऐसा होगा पेपर पैटर्न
इस पेपर में कुल 100 MCQ सवाल पूछे जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, यानी गलत जवाब देने पर नंबर काटे जाएंगे। पेपर खत्म होने के बाद आयोग नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। पेपर की डेट घोषीत होने के बाद अब कैंडिडेट्स अपनी तैयारी को लेकर और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।