Amritsar Airport: अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों को लेकर तीसरा विमान पहुंचा अमृतसर, 112 अवैध प्रवासी सवार

Update: 2025-02-16 18:23 GMT

Trump Administration Policies: अमेरिकी वायुसेना का विमान RCH869 अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड किया, जिसमें 112 अवैध भारतीय प्रवासी सवार थे। बता दें इन्हें अमेरिका से निष्कासित किया गया। यह जत्था डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीतियों के तहत निर्वासित किए गए भारतीयों का तीसरा समूह है। हालांकि पहले खबरें थीं कि इस विमान में 157 प्रवासी होंगे, लेकिन अपडेटेड लिस्ट में यह संख्या 112 रही। अब तक कुल 332 भारतीय अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है।

अमेरिका से भारत लौटे 112 अवैध प्रवासियों में से 31 पंजाब, 44 हरियाणा, 33 गुजरात, 2 उत्तर प्रदेश, और 1-1 हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से हैं। फिलहाल एयरपोर्ट पर उनकी डॉक्यूमेंटेशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया चल रही है। तीन घंटे में सभी को बाहर लाए जाने की उम्मीद है।

अमेरिका से दूसरे जत्थे में 116 भारतीय अप्रवासी लौटे

शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी विमान से 116 अवैध भारतीय अप्रवासी पहुंचे। सी-17 विमान की लैंडिंग रात 10 बजे के बजाय 11.35 बजे हुई। पहले इस जत्थे में 119 प्रवासियों के आने की सूचना थी, लेकिन अपडेटेड लिस्ट में संख्या 116 रही।

Tags:    

Similar News