Rape Case: दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से बलात्कार, 2 गिरफ्तार

Update: 2025-03-13 04:18 GMT

 Rape Case 

British Woman Raped in Delhi Hotel : नई दिल्ली। दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया के जरिए युवक से ब्रिटिश महिला की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को भी दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि, बलात्कार के आरोप में व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह घटना दिल्ली के महिपालपुर इलाके के एक होटल में हुई। रेप करने वाले आरोपी के एक अन्य साथी को भी छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। जिसके बाद महिला उससे मिलने ब्रिटेन से दिल्ली आ गईं।

बता दें कि, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कर्नाटक में एक इज़राइली पर्यटक और एक होमस्टे मालिक के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने के कुछ दिनों बाद की है।

यह दुर्घटना तब हुई जब यात्रियों का एक समूह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी के पास स्थित नहर के पास तारों को निहार रहा था। तीनों संदिग्धों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस घटना में ओडिशा का एक और यात्री मृत पाया गया, जब उसे और दो अन्य को कर्नाटक में हमलावरों ने नहर में धकेल दिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 


Tags:    

Similar News