नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके लम्बे जीवन की कामना की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनाए और वे देश की सेवा करते रहें।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जनसेवा में शतायु होने की शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें,जनकल्याण और जनसेवा के महान यज्ञ में सफल हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है। उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । सोमवार को नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ्य,दीर्घायु और सुदीर्घ राजनीतिक जीवनकी कामना है ।