Bhopal News: अवैध तरीके से डॉक्टर की नियुक्ति के मामले में CMHO प्रभाकर तिवारी पर होगी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी

Update: 2025-02-05 07:21 GMT

Show Cause Notice Issued to Bhopal CMHO Prabhakar Tiwari : मध्य प्रदेश। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रभाकर तिवारी को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत जारी किया गया है, जिसमें डॉ. तिवारी पर कार्य में लापरवाही और अपने दायित्वों के निर्वहन में असफल रहने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

डॉ. प्रभाकर तिवारी पर गंभीर आरोप

डॉ. प्रभाकर तिवारी ने विभाग को ग़लत जानकारी देकर डॉ. प्रांजल खरे की अवैध नियुक्ति करवाई। बाद में जब विभागीय जांच के बाद उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई, तब भी उन्हें नियमित भुगतान किया जाता रहा, जो पूरी तरह नियम विरुद्ध था।

इसके अलावा, डॉ. प्रभाकर तिवारी ने अधिकारियों से मिलीभगत कर अपनी पत्नी डॉ. प्रज्ञा तिवारी को NHM में प्रभारी संचालक बनवाया, जबकि उनके खिलाफ विभाग में सैकड़ों शिकायतें लंबित हैं।

डॉ. प्रभाकर तिवारी स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जब डॉ. प्रभाकर सीहोर में पदस्थ थे, तब वहां भी उन्होंने चिकित्सा सामग्री की खरीद में घोटाला किया था, जिसकी जांच के बाद उन पर FIR दर्ज हुई थी। अब भोपाल में भी उन्होंने सैकड़ों फर्जी अस्पताल खोलकर मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया और अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी नियुक्तियां करवाईं।

CMHO द्वारा भोपाल के अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिकों की अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं की गई।

विभाग ने स्पष्ट किया कि डॉ. प्रभाकर तिवारी की निष्क्रियता के कारण अवैध रूप से संचालित संस्थानों पर कार्रवाई नहीं हो पाई।

डॉ. प्रांजल खरे की फर्जी नियुक्ति करवाने में डॉ. प्रभाकर तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

अधिकारियों से सांठगांठ कर पत्नी डॉ. प्रज्ञा तिवारी को NHM में प्रभारी संचालक बनवाया गया।

भोपाल में सैकड़ों फर्जी अस्पताल खोलकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

 

Tags:    

Similar News