Morena Dowry Harassment: मुरैना में दहेज के लिए सुसराल वालों ने महिला को पीटा, फिर कुएं में फेंका

Update: 2025-01-16 07:12 GMT
Morena Dowry Harassment

Morena Dowry Harassment 

  • whatsapp icon

Morena Dowry Harassment : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने महिला को पहले जमकर पीटा इसके बाद उसे पास के ही कुएं में फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रहुगांव की बताई जा रही है। यहां दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट और कुएं में फेंक दिया था।

कुएं की महिला के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने महिला को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित महिला ने अपने ससुर, पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने बताया कि, उसका पति आए दिन उसके साथ गली-गलौच और मारपीट करता रहता है। पीड़ित महिला का कहना है कि, पुलिस भी उसके ससुराल वालों के साथ मिली हुई है। घटना के आधार पर पुलिस अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Tags:    

Similar News